न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रेलवे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं. आसनसोल मंडल के लहाबोन–सिमुलतला रेलखंड के बीच मालगाड़ी के डिरेलमेंट की घटना के बाद रेल परिचालन बाधित हो गया हैं. सुरक्षा और परिचालन व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया हैं.
- ट्रेन संख्या 18603 रांची-गोड्डा एक्सप्रेस, जो आज 30 दिसंबर 2025 को अपनी यात्रा शुरू करेगी, अब अपने निर्धारित मार्ग के बजाय जसीडीह-देवघर-मोहनपुर-हरलाटांड़-हंसडीहा मार्ग से संचालित की जाएगी.
- ट्रेन संख्या 17008 दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस भी आज 30 दिसंबर 2025 को बदले हुए मार्ग से चलेगी. यह ट्रेन अब किऊल-तिलैया-बन्धुआ-कोडरमा-गोमो-चंद्रपुरा-राजाबेड़ा होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेगी.
- ट्रेन संख्या 18186 गोड्डा-टाटानगर एक्सप्रेस (वाया मूरी), आज 30 दिसंबर 2025 को अपनी यात्रा के दौरान हंसडीहा-हरलाटांड़-मोहनपुर-देवघर-जसीडीह मार्ग से संचालित होगी.
यह भी पढ़े: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे आईएएस संजीव हंस को मिली नई जिम्मेदारी, बिहार सरकार ने दी पोस्टिंग