रघुवर दास

रघुवर दास का विपक्ष पर हमला, कहा- NEET पर आवाज उठा रहे हैं तो JPSC पर क्यों नहीं?

रघुवर दास ने सवाल उठाया कि आखिर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जेपीएससी के मामले में चुपी क्यों साधे हुए हैं. इस मामले में जिम्मेदारों से इस्तीफा क्यों नहीं मांग रहे हैं.

By : News11 Bharat
रघुवर दास का विपक्ष पर हमला, कहा- NEET पर आवाज उठा रहे हैं तो JPSC पर क्यों नहीं?

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता कर जेपीएससी के मामले में विपक्ष पर निशाना साधा है. उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जेपीएससी के मामले में चुपी क्यों साधे हुए हैं. इस मामले में जिम्मेदारों से इस्तीफा क्यों नहीं मांग रहे हैं.

पूर्व सीएम ने कहा कि आज देश मे वंशवाद, जातिवाद और टुकड़े-टुकड़े गैंग के नाम पर राजनीति करने वाले कांग्रेस, सपा और राजद नीट मामले में आंदोलन का ढोंग कर रही है. देशभर के पैमाने पर अगर देखा जाए, तो पेपर लीक मामले में झारखंड का नंबर पहला आएगा. झारखंड में चाहे JPSC हो या JSSC लगभग सभी परीक्षाओं में अनियमितता देखने को मिली है. लेकिन राज्य सरकार कारवाई करने के बजाय दोषियों को बचाने में लगी रहती है. 

नीट यूजी पेपर लीक को आधार बनाकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफा मांगने वाले अपने गिरेबान में क्यों नही झांक लेते. केंद्र सरकार ने पेपर लीक के तुरंत बाद परीक्षा आयोजित कर पारदर्शी ढंग से दोबारा परीक्षा आयोजित कराई. आंदोलन कर रहे छात्रों से दो-दो केंद्रीय मंत्रियों ने वार्ता की. नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी नीट के वैसे छात्र जो अब इस दुनिया में नही रहे उन्हें श्रद्धांजलि देने गए थे, लेकिन राहुल गांधी बिरसा मुंडा की धरती पर नही आये, यहां भी कई अभ्यर्थी की मौत हुई थी. 

रघुवर दास ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कहा "क्षेत्रीय पार्टी के पीठ पर सवार होने वाली कांग्रेस में जरा भी नैतिकता बची है तो अविलंब पालकी ढोने वाली पार्टी इस सरकार से समर्थन वापस लें". 

इसे भी पढ़ें: झारखंड में SIR की अंतिम तिथि 29 जुलाई, अब तक जमा नहीं हुए हैं 12 प्रतिशत फॉर्म

संबंधित सामग्री

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.