बेबी कॉर्न की खेती

कम लागत, ज्यादा मुनाफा: परंपरागत खेती छोड़ बेबी कॉर्न उगा रहे गोला के किसान रचिया महतो, हो रही बंपर कमाई 

गोला के किसान रचिया महतो परंपरागत खेती छोड़ अपने खेतों में बेबी कॉर्न उगा रहे हैं, जिससे उनको कम लागत में बड़ा मुनाफा हो रहा है.

By : News11 Bharat
कम लागत, ज्यादा मुनाफा: परंपरागत खेती छोड़ बेबी कॉर्न उगा रहे गोला के किसान रचिया महतो, हो रही बंपर कमाई 

फिरोज आलम/न्यूज़11 भारत 
रजरप्पा/डेस्क:
गोला प्रखण्ड के सरलाकला गांव के प्रगतिशील किसान रचिया महतो ने अपनी मेहनत और दूरदर्शिता से यह साबित कर दिया है कि अगर हौसला हो तो खेती से भी किस्मत बदली जा सकती है. परंपरागत खेती को छोड़कर उन्होंने बेबी कॉर्न की खेती शुरू की और आज वे रामगढ़ जिले के पहले व्यावसायिक बेबी कॉर्न उत्पादक बनकर जिले भर के किसानों के लिए प्रेरणा बन गए हैं.

रचिया महतो लगभग 2 एकड़ जमीन में बेबी कॉर्न की खेती कर रहे हैं. उनकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि वे हर 15 दिन पर 25 डिसमिल में बुवाई करते हैं, जिससे बाजार में लगातार सप्लाई बनी रहती है. मालूम हो बेबी कॉर्न का उपयोग सूप, चिल्ली, सब्जी और सलाद में होता है. बड़े होटलों और शहरी बाजारों में इसकी भारी मांग है.

रचिया महतो को बाजार की समझ भी बखूबी है. वे अपनी फसल रोजाना बस से रांची भेजते हैं, जहां बेबी कॉर्न 100 रुपये प्रति किलो के भाव पर आसानी से बिक जाते हैं. पिछले 10 वर्षों से वे कोलकाता में भी सप्लाई कर रहे हैं, जहां उन्हें 240 रुपये प्रति किलो तक का भाव मिलता है.

रचिया महतो की सोच सिर्फ मुनाफे तक सीमित नहीं है. बेबी कॉर्न बेचने के बाद बचा हुआ डंठल और पत्ते वे गाय-भैंस के लिए हरे चारे के रूप में इस्तेमाल करते हैं. इसी दोहरे फायदे के कारण वे सालों भर इस फसल को उगाते हैं.

उनकी सफलता से प्रेरित होकर अब अन्य किसान भी आगे आए हैं. मुरुडीह गांव से प्रफुल महतो और संग्रामपुर से विनोद महतो भी अब बेबी कॉर्न की खेती कर रहे हैं.  अभी यह खेती गोला प्रखण्ड के सरला और सरगामपुर पंचायत तक सीमित है, लेकिन रचिया महतो के प्रयास से यह पूरे जिले में फैलने की उम्मीद है.

कृषि विशेषज्ञ मानते हैं कि कम लागत, कम समय और अधिक मुनाफे वाली बेबी कॉर्न की खेती से किसानों की आय दोगुनी हो सकती है. रचिया महतो जैसे किसान ही झारखंड की कृषि को नई ऊंचाई देंगे. क्षेत्र के लोग उनकी इस पहल की दिल से सराहना कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: डिमना लेक में डूबने से दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, खोजबीन जारी

संबंधित सामग्री

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.