गढ़वा में रहने वाले आदिम जनजातीय परिवार का हो रहा PVTG एंटाइटलमेंट सर्वे, सभी को मिलेगी सरकारी लाभ

गढ़वा में रहने वाले आदिम जनजातीय परिवार का हो रहा PVTG एंटाइटलमेंट सर्वे, सभी को मिलेगी सरकारी लाभ

गढ़वा में रहने वाले आदिम जनजातीय परिवार का हो रहा pvtg एंटाइटलमेंट सर्वे सभी को मिलेगी सरकारी लाभ

अरुण कुमार यादव/न्यूज11 भारत 
गढ़वा/डेस्क:
गढ़वा जिले के 16 प्रखंडों में निवास करने वाले आदिम जनजातीय कोरबा और परहीया समुदाय के प्रत्येक परिवार का PVTG एंटाइटलमेंट सर्वे करवाया जा रहा है. जिसे लेकर गढ़वा जिला प्रशासन ने जानकारी देते हुए बताया है की इस अभियान में गढ़वा जिले के अनुमानित करीब 14,000 परिवारों के 63,000 की जनसंख्या को सर्वे के उपरांत उनकी मूलभूत सुविधाओं जैसे राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड, उज्ज्वला योजना, आवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, वोटर आई कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, पेंशन एवं अन्य महत्वपूर्ण सरकारी लाभकारी योजनाओं से संतृप्त करने की विस्तृत प्लानिंग सरकार के द्वारा तैयार की जा रही है. 

इस सर्वे में प्रत्येक प्रखंड के प्रत्येक ग्राम के विभिन्न टोला में जहां आदिम जनजातियों का समूह निवास करता है,एक एक परिवार को सर्वे के द्वारा जोड़ा जाना है.जिले के विभिन्न ग्राम में यह कार्य मोबाइल ऐप के माध्यम से उसी गांव के स्थानीय अथवा आसपास के ही युवाओं के द्वारा किया जा रहा है. सर्वे पूर्ण होने के क्रम में यदि कोई परिवार छूट जाता है तो भविष्य में उनकी प्लानिंग अधूरी रह जाएगी. 

ऐसी स्थिति में संबंधित 16 प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी और प्रखंड कल्याण पदाधिकारी का मोबाइल नंबर जारी किया गया है. यदि किसी ग्राम में सर्वे करने वाले नहीं पहुंचे हैं तो संबंधित प्रखंड कल्याण पदाधिकारी अथवा प्रखंड विकास पदाधिकारी को इसकी सूचना देकर अपने अपने ग्राम मे सर्वे करने वाले को अगले 10 दिनों के अंदर अवश्य बुला लें ताकि सर्वे के कार्य को ससमय पूर्ण किया जा सके. यह कार्य 20 मई तक अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाना है.

यह भी पढ़ें: गढ़वा जिले में पेयजल समस्याओं के समाधान में तेजी: झार जल पोर्टल पर शिकायतों का हो रहा है त्वरित निष्पादन

संबंधित सामग्री

ED की बड़ी कार्रवाई: पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री सुजीत बोस गिरफ्तार, भर्ती घोटाले में गंभीर आरोप

देश-विदेश

ED की बड़ी कार्रवाई: पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री सुजीत बोस गिरफ्तार, भर्ती घोटाले में गंभीर आरोप

रांची के हिंदपीढ़ी में नशे के खिलाफ चलाया गया अभियान, भारी मात्रा में नशे के सामान और नकद बरामद

झारखंड

रांची के हिंदपीढ़ी में नशे के खिलाफ चलाया गया अभियान, भारी मात्रा में नशे के सामान और नकद बरामद

प. बंगाल में एक्शन में CM शुभेंदु अधिकारी, ममता बैनर्जी द्वारा बनाये गए सभी विभागों के बोर्डों को किया बर्खास्त

देश-विदेश

प. बंगाल में एक्शन में CM शुभेंदु अधिकारी, ममता बैनर्जी द्वारा बनाये गए सभी विभागों के बोर्डों को किया बर्खास्त

गढ़वा जिले में पेयजल समस्याओं के समाधान में तेजी: झार जल पोर्टल पर शिकायतों का हो रहा है त्वरित निष्पादन

झारखंड

गढ़वा जिले में पेयजल समस्याओं के समाधान में तेजी: झार जल पोर्टल पर शिकायतों का हो रहा है त्वरित निष्पादन

गढ़वा DC अनन्य मित्तल ने मण्डल डैम के अवशेष कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश

झारखंड

गढ़वा DC अनन्य मित्तल ने मण्डल डैम के अवशेष कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश