सीसीए का प्रस्ताव

बोकारो में 12 अपराधियों पर सीसीए का प्रस्ताव, महीनों बाद भी कार्रवाई नहीं?

सूत्रों के हवाले से बड़ा सवाल—गंभीर आपराधिक मामलों वाले आरोपियों पर कब कसेगा शिकंजा?

By : Ark Sahuliyar
बोकारो में 12 अपराधियों पर सीसीए का प्रस्ताव, महीनों बाद भी कार्रवाई नहीं?

न्यूज़11 भारत 
बोकारो/डेस्क:
बोकारो जिले के हरला थाना क्षेत्र और सेक्टर-9 इलाके में बीते समय हुई चर्चित शंकर रवानी हत्याकांड और जयंत हत्याकांड के बाद पुलिस-प्रशासन की कार्यशैली को लेकर एक बड़ा सवाल सामने आया है. सूत्रों के मुताबिक, जिले में सक्रिय और गंभीर आपराधिक मामलों में नामजद कुछ अपराधियों पर नकेल कसने के उद्देश्य से पुलिस विभाग की ओर से करीब 12 अपराधियों के खिलाफ सीसीए लगाने का प्रस्ताव बोकारो उपायुक्त के पास भेजा गया है. बताया जा रहा है कि इनमें कुछ प्रस्ताव करीब छह महीने पहले, जबकि कुछ प्रस्ताव हाल के महीनों में भेजे गए हैं.

सूत्रों का दावा है कि सूची में ऐसे अपराधी भी शामिल हैं, जिनके खिलाफ कई-कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. कुछ आरोपियों पर आठ या उससे अधिक कांड दर्ज होने की बात भी सामने आ रही है. इनमें हत्या समेत गंभीर आपराधिक मामलों का उल्लेख बताया जा रहा है. इधर, शंकर रवानी और जयंत हत्याकांड के कुछ आरोपियों को जमानत मिलने के बाद पुलिस की चुनौती और बढ़ गई है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि गंभीर आपराधिक इतिहास वाले लोगों की गतिविधियों पर निगरानी और कानून के तहत प्रभावी कार्रवाई कैसे सुनिश्चित की जाए?

सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर पुलिस विभाग ने सीसीए के लिए प्रस्ताव भेजा है, तो उन प्रस्तावों पर अब तक क्या कार्रवाई हुई? क्या प्रस्तावों की समीक्षा चल रही है, या किसी कानूनी अथवा प्रशासनिक कारण से निर्णय लंबित है? हालांकि, इन प्रस्तावों और उन पर कार्रवाई नहीं होने की स्थिति को लेकर प्रशासन की ओर से आधिकारिक तौर पर कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है.

कानून-व्यवस्था के लिहाज से यह बेहद गंभीर विषय है. अगर किसी अपराधी का आपराधिक रिकॉर्ड लंबा है और उसके खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज हैं, तो ऐसे मामलों में पुलिस और प्रशासन के बीच समन्वय के साथ समयबद्ध निर्णय जरूरी माना जाता है. अब देखना होगा कि 12 प्रस्तावों पर प्रशासन कब फैसला लेता है और गंभीर आपराधिक मामलों में शामिल बताए जा रहे आरोपियों पर कानून का शिकंजा कितना मजबूत होता है. यह खबर सूत्रों के हवाले से है. आधिकारिक पुष्टि और संबंधित पक्षों का पक्ष मिलने पर खबर को अपडेट किया जाएगा.

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.