भरत मंडल/न्यूज 11 भारत
गांडेय/डेस्क: गांडेय प्रखंड के गिरनिया, परमाडीह, तुरुकटोपा, रक्सकूटो, महेशमुंडा, फुलजोरी, घाटकुल, प्रतापपुर सहित विभिन्न गांवों में बुधवार को पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुलूस निकालकर खुशियां मनाईं.
गिरनिया मोड़ पर अंजुमन कमेटी नूरानियां की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें आसपास के कई गांवों से निकले जुलूस शामिल हुए. कार्यक्रम में उपस्थित उलेमाओं ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की जीवनी, उनकी शिक्षाओं और इंसानियत के संदेश पर विस्तार से प्रकाश डाला.
जुलूस में शामिल नन्हे-मुन्ने बच्चों और बच्चियों के लिए समाजसेवी मो. आलम एवं थ्योरो केयर के संचालक की संयुक्त पहल पर शरबत और पानी की विशेष व्यवस्था की गई थी. वहीं, पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे क्षेत्र में पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा.
यह भी पढ़ें: सीताराम साव सरस्वती शिशु विद्या मंदिर भरनो में हर्षोल्लास से मना रक्षाबंधन उत्सव