जनसंपर्क और संगठन मजबूत करने की तैयारी, विकास मुंडा ने नियुक्त किया बुंडू विधायक प्रतिनिधि

जनसंपर्क और संगठन मजबूत करने की तैयारी, विकास मुंडा ने नियुक्त किया बुंडू विधायक प्रतिनिधि

बुंडू के हुमटा निवासी शिवनाथ सिंह मुंडा को बनाया अपना विधायक प्रतिनिधि

जनसंपर्क और संगठन मजबूत करने की तैयारी विकास मुंडा ने नियुक्त किया बुंडू विधायक प्रतिनिधि

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: तमाड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विकास कुमार मुंडा ने संगठन और जनसंपर्क को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए बुंडू प्रखंड के हुमटा निवासी शिवनाथ सिंह मुंडा को अपना विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है. इस संबंध में विधायक कार्यालय की ओर से शुक्रवार को आधिकारिक पत्र जारी किया गया.

जारी पत्र के अनुसार, शिवनाथ सिंह मुंडा को बुंडू प्रखंड क्षेत्र में विधायक प्रतिनिधि की जिम्मेदारी सौंपी गई है. नियुक्ति के बाद क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखा गया. माना जा रहा है कि इस फैसले से ग्रामीण क्षेत्रों में जनसमस्याओं के समाधान और संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलेगी.

विधायक विकास कुमार मुंडा ने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए जमीनी स्तर पर सक्रिय और समर्पित लोगों को जिम्मेदारी दी जा रही है. उन्होंने उम्मीद जताई कि शिवनाथ सिंह मुंडा जनता और संगठन के बीच मजबूत कड़ी बनकर काम करेंगे.

विधायक विकास कुमार मुंडा ने बताया कि “बुंडू क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं को पूरा करना हमारी प्राथमिकता है. शिवनाथ सिंह मुंडा लंबे समय से सामाजिक कार्यों और संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं. मुझे विश्वास है कि वे जनता की समस्याओं को गंभीरता से उठाकर उनके समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.”

इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि शिवनाथ सिंह मुंडा ने बताया कि माननीय विधायक विकास कुमार मुंडा ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए मैं उनका आभारी हूं. मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ क्षेत्र की जनता की सेवा करूंगा तथा आम लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने का प्रयास करूंगा.

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह नियुक्ति आने वाले समय में बुंडू प्रखंड में संगठनात्मक सक्रियता को और मजबूत करेगी.

यह भी पढ़ें: चंदवा के अभिजीत पावर प्लांट प्रबंधन के खिलाफ कर्मियों का प्रदर्शन, बहाली नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

संबंधित सामग्री

स्वच्छ भारत के तहत बोकारो क्लब में किया गया चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

झारखंड

स्वच्छ भारत के तहत बोकारो क्लब में किया गया चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

मनोहरपुर में बाइक साइकिल की टक्कर में एक युवर गंभीर रूप से घायल, बेहतर इलाज के लिए किया गया रेफर

झारखंड

मनोहरपुर में बाइक साइकिल की टक्कर में एक युवर गंभीर रूप से घायल, बेहतर इलाज के लिए किया गया रेफर

गावां बिजली कार्यालय में उपभोक्ता शिकायत शिविर आयोजित, बढ़े बिजली बिल पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

झारखंड

गावां बिजली कार्यालय में उपभोक्ता शिकायत शिविर आयोजित, बढ़े बिजली बिल पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

फूड सेफ्टी विभाग ने गावां में की छापेमारी, मिठाई में मिलावटी रंग के इस्तेमाल, असुरक्षित खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर कार्

झारखंड

फूड सेफ्टी विभाग ने गावां में की छापेमारी, मिठाई में मिलावटी रंग के इस्तेमाल, असुरक्षित खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर कार्

बरवाडीह के 15वें एसडीपीओ बने बीरेंद्र राम, संभाला पदभार, नियुक्ति से क्षेत्र के लोगों में उत्साह

झारखंड

बरवाडीह के 15वें एसडीपीओ बने बीरेंद्र राम, संभाला पदभार, नियुक्ति से क्षेत्र के लोगों में उत्साह