रांची के कई इलाकों में 25 जुलाई को बिजली रहेगी बाधित, RDSS कार्य और यूटिलिटी शिफ...

बिजली रहेगी बाधित

रांची के कई इलाकों में 25 जुलाई को बिजली रहेगी बाधित, RDSS कार्य और यूटिलिटी शिफ्टिंग के चलते कटौती, देखें पूरी डिटेल्स

राजधानी रांची के विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार, 25 जुलाई को बिजली आपूर्ति कई घंटों तक बाधित रहेगी.

रांची के कई इलाकों में 25 जुलाई को बिजली रहेगी बाधित rdss कार्य और यूटिलिटी शिफ्टिंग के चलते कटौती देखें पूरी डिटेल्स

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
राजधानी रांची के विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार, 25 जुलाई को बिजली आपूर्ति कई घंटों तक बाधित रहेगी. झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) द्वारा जारी सूचना के अनुसार, आरडीएसएस (RDSS) के तहत एलटी (LT) नंगे तारों को एबी (AB) केबल से बदलने, पोल खड़ा करने तथा यूटिलिटी शिफ्टिंग के कार्य के कारण अलग-अलग डिवीजनों के कई फीडरों से बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी.

रांची पूर्वी (टाटीसिल्वे) डिवीजन
प्लांडू फीडर से जुड़े रामपुर चौक के बाद का क्षेत्र, प्लांडू, रिलायंस पेट्रोल पंप के आसपास और आसपास के गांवों में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इस दौरान एलटी लाइन पर कवर केबल लगाने और पोल स्थापित करने का कार्य किया जाएगा.

लालपुर सब-डिवीजन
एनसीसी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा मौलाना आजाद कॉलोनी, कांटाटोली और लालपुर क्षेत्र में पुराने एलटी तारों को हटाकर नए एबी केबल लगाने का कार्य किया जाएगा. इसके चलते इन इलाकों में सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी.

कोकर डिवीजन (आरएमसीएच सब-डिवीजन)

  • बरियातू, न्यू मोराबादी और फुटबॉल ग्राउंड फीडर से जुड़े क्षेत्रों में भी बिजली कटौती रहेगी.
  • बरियातू स्थित मैथन मैरिज हॉल और आसपास के इलाके में सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक.
  • बनियाटोली (न्यू मोराबादी फीडर) में सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक.
  • फुटबॉल ग्राउंड कैंपस (मोराबादी गेट नंबर 28 और 29) में सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी.

कोकर सब-डिवीजन

  • महादेव मंडा, राम मंदिर और अयोध्यापुरी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में भी निर्धारित समय तक बिजली बाधित रहेगी.
  • बेलबगान (बिस्किट फैक्ट्री के पास) में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक.
  • धुम्साटोली और मकचुंद टोली में सुबह 10:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक.
  • बीपीसीएल पेट्रोल पंप और सैमफोर्ड अस्पताल के आसपास सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी.

दुर्गा सोरेन चौक में यूटिलिटी शिफ्टिंग
दुर्गा सोरेन चौक पर सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत यूटिलिटी शिफ्टिंग कार्य के कारण 33 केवी सिदरौल फीडर की बिजली आपूर्ति दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक बंद रहेगी. इसके चलते सिदरौल, सदाबहार चौक और लाली पावर सब-स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों की बिजली भी प्रभावित होगी. इस अवधि में कालीनगर, तुम्बाघुटु, सिदरौल, रामपुर, बरगांवा, सरवल, प्लांडू, जामंचुआ, वाईबीएन, महादेव टोली, लाली, पतराटोली समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से असुविधा के लिए खेद जताते हुए आवश्यक कार्य पहले से निपटाने की अपील की है.

यह भी पढ़ें- JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: जांच तेज, पांच आरोपी पुलिस रिमांड पर; अब तक आठ गिरफ्तार

 

संबंधित सामग्री

जन शिकायत निवारण में उपायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्या, निदान को लेकर दिए कई आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश

झारखंड

जन शिकायत निवारण में उपायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्या, निदान को लेकर दिए कई आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश

सभी शिकायतों की जल्द से जल्द जांच कराते हुए समाधान का दिया भरोसा

थाना में जब्ती वाहन नीलामी के नाम पर 40 लाख की ठगी, आरोपी आरक्षी गिरफ्तार

झारखंड

थाना में जब्ती वाहन नीलामी के नाम पर 40 लाख की ठगी, आरोपी आरक्षी गिरफ्तार

आरोपी गौतम कुमार जामताड़ा जिले के साइबर थाना में आरक्षी के पद पर तैनात है.

डूरंड कप 2026: खिलाड़ियों एवं दर्शकों की सुरक्षा के लिए खेल विभाग एवं NICL की ऐतिहासिक पहल

झारखंड

डूरंड कप 2026: खिलाड़ियों एवं दर्शकों की सुरक्षा के लिए खेल विभाग एवं NICL की ऐतिहासिक पहल

डूरंड कप लीग मैचों में भाग लेने वाले सभी भारतीय खिलाड़ियों को नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) द्वारा पूर्णतः निःशुल्क व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा (Personal Accident Insurance) उपलब्ध कराया गया है.

झारखंड के प्रारंभिक शिक्षकों को नहीं मिलेगा ACP-MACP का लाभ, सरकार ने जारी किया आदेश 

झारखंड

झारखंड के प्रारंभिक शिक्षकों को नहीं मिलेगा ACP-MACP का लाभ, सरकार ने जारी किया आदेश 

झारखंड के राजकीयकृत प्रारंभिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए राज्य सरकार ने एसीपी (Assured Career Progression) और एमएसीपी (Modified Assured Career Progression) योजना को लेकर स्थिति स्पष्ट कर द

लातेहार: उपायुक्त के निर्देश पर लंबित दाखिल-खारिज मामलों के निष्पादन हेतु जिले में अंचलवार/हल्कावार राजस्व शिविर आयोजित

झारखंड

लातेहार: उपायुक्त के निर्देश पर लंबित दाखिल-खारिज मामलों के निष्पादन हेतु जिले में अंचलवार/हल्कावार राजस्व शिविर आयोजित

11 और 18 अगस्त 2026 को सभी प्रखंडों में लगेंगे विशेष शिविर