बिजली गुल

रांची में आज सुबह 10 बजे से रहेगी बिजली गुल, देखिए किन इलाकों में होगा पॉवर कट 

आज गुरुवार को रांची के विभिन्न इलाकों में विद्युत वितरण निगम की ओर से मरम्मत एवं रखरखाव कार्य के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.

By : Dipali Kumari
रांची में आज सुबह 10 बजे से रहेगी बिजली गुल, देखिए किन इलाकों में होगा पॉवर कट 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
राजधानी रांची के लोगों को आज पॉवर कट की समस्या का सामना करना पड़ सकता है. दरअसल आज गुरुवार को रांची के विभिन्न इलाकों में विद्युत वितरण निगम की ओर से मरम्मत एवं रखरखाव कार्य के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. सुबह 10 बजे से बिजली आपूर्ति बंद की जाएगी, जो कि शाम 4 बजे तक वापस बहाल कर दी जाएगी. हालांकि विभिन्न इलाकों में अलग-अलग समय पर बिजली काटी जाएगी. बिजली विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय रहते अपने आवश्यक कार्य निपटा लें। 

जानिए कहां-कहां होगा पॉवर कट 

  • कृष्णापुरी फीडर: दोपहर 12:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. इस दौरान अयोध्यापुरी एलटी ब्रांच लाइन के कार्य के लिए संबंधित ट्रांसफार्मर बंद रहेगा.
  • कृष्णापुरी रोड नंबर-7: सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक ट्रांसफार्मर बंद रहेगा.
  • द्वारिकापुरी रोड नंबर-2 (उर्मिला निवास के सामने): सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक क्षेत्र का ट्रांसफार्मर बंद रहेगा.
  • अयोध्यापुरी फीडर: सुरेंद्रनाथ स्कूल, बांधगाड़ी एवं आलू गोदाम, बांधगाड़ी क्षेत्र में सुबह 4:00 बजे से 8:00 बजे तक ट्रांसफार्मर बंद रहेगा.
  • आर.के. मिशन फीडर: सत्तार कॉलोनी क्षेत्र में सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.
  • बड़गाईं फीडर: टी.वी.एस. शोरूम, विश्वकर्मा कॉलोनी, बड़गाईं, इलाही नगर टाउन एवं बड़गाईं तालाब क्षेत्र में सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक ट्रांसफार्मर बंद रहेगा.
  • बुटी फीडर: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इससे बसंत विहार, डुमरदगा, सैनिक कॉलोनी, महावीर नगर, बुटी बस्ती सहित आसपास के क्षेत्र प्रभावित होंगे.

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.