नगर पंचायत अध्यक्ष की पहल पर दो स्थानों पर भरे गए सड़क के गड्ढे, लोगो व वाहन चालकों को मिली राहत

भरे गए सड़क के गड्ढे

नगर पंचायत अध्यक्ष की पहल पर दो स्थानों पर भरे गए सड़क के गड्ढे, लोगो व वाहन चालकों को मिली राहत

नगर पंचायत क्षेत्र में सड़क पर बने गड्ढों से लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती की पहल पर शहर क़े दो स्थानों पर गड्ढों को भरवाया गया.

नगर पंचायत अध्यक्ष की पहल पर दो स्थानों पर भरे गए सड़क के गड्ढे लोगो व वाहन चालकों को मिली राहत

विकास कुमार/न्यूज11 भारत 
हुसैनाबाद/डेस्क:
नगर पंचायत क्षेत्र में सड़क पर बने गड्ढों से लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती की पहल पर शहर क़े दो स्थानों पर गड्ढों को भरवाया गया. जपला-छतरपुर मुख्य सड़क पर नहर मोड़ के समीप बने गड्ढे को भरने के साथ ही वार्ड संख्या-3 स्थित आईटीआई के पीछे सड़क पर बने गड्ढों को भी जेसीबी मशीन से भर कर समतल कर दिया गया. नहर मोड़ के पास सड़क पर बने गड्ढे के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी होती थी. वहीं वार्ड-3 में आईटीआई के पीछे सड़क पर बने गड्ढों में नाली का पानी जमा रहने से स्थानीय लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था. बरसात के दिनों में दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती थी. गड्ढों को भरने के बाद दोनों स्थानों पर आवागमन सुगम हो गया है. स्थानीय लोगों ने इस कार्य पर खुशी जताते हुए नगर पंचायत का आभार व्यक्त किया और कहा कि अब उन्हें काफी राहत मिली है. नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में आम लोगों की सुविधा और सुरक्षित आवागमन उनकी प्राथमिकता है. जहां भी सड़क, नाली या अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं सामने आएंगी, उसका समाधान कराया जाएगा. उन्होंने नगर पंचायत क़े लोगों से कहा कि हर समस्या का शीघ्र समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा.

संबंधित सामग्री

पलामू में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस की लगातार कार्रवाई, गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह छह महीने के लिए जिला बदर

झारखंड

पलामू में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस की लगातार कार्रवाई, गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह छह महीने के लिए जिला बदर

पलामू जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर पूरी तरह लगाम कसने के लिए पलामू पुलिस  की ओर से लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है.

अहिरपुवा में घर की छत से महज 2–3 फीट ऊपर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, लोगों में दहशत

झारखंड

अहिरपुवा में घर की छत से महज 2–3 फीट ऊपर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, लोगों में दहशत

बरवाडीह प्रखंड मे विधुत विभाग का 11 हजार वोल्ट का तार विभिन्न स्थानों मे अत्यधिक झूलने के कारण रोज दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है.

पुलिस बल की कमी दूर होने तक IRB, JAP और होमगार्ड को थानों में तैनात किया जाए: प्रीतम भाटिया

झारखंड

पुलिस बल की कमी दूर होने तक IRB, JAP और होमगार्ड को थानों में तैनात किया जाए: प्रीतम भाटिया

सुझाव दिया है कि नई पुलिस बहाली होने तक आईआरबी, जैप और होमगार्ड जैसे रिजर्व बलों का इस्तेमाल थानों की पुलिसिंग और 112 पुलिस कंट्रोल की पेट्रोलिंग व्यवस्था में किया जाए

चंदवा के सिकनी गांव में वज्रपात से बैल की मौत, किसान को हुआ आर्थिक नुकसान

झारखंड

चंदवा के सिकनी गांव में वज्रपात से बैल की मौत, किसान को हुआ आर्थिक नुकसान

चंदवा प्रखंड अंतर्गत सासंग पंचायत के सिकनी गांव में सोमवार को शाम में हुई तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने से एक बैल की मौत हो गई.

चेन्नई में 4 किलो सोना चोरी के आरोपी को बहरागोड़ा से किया गिरफ्तार, फालूदा का कारोबार कर रहा था आरोपी

झारखंड

चेन्नई में 4 किलो सोना चोरी के आरोपी को बहरागोड़ा से किया गिरफ्तार, फालूदा का कारोबार कर रहा था आरोपी

तमिलनाडु के चेन्नई स्थित एलीफेंट थाना पुलिस की टीम ने मंगलवार को बहरागोड़ा से राजस्थान निवासी शक्ति सिंह को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई.