बाबूलाल मरांडी

BCCL CMD पर लगातार FIR से गरमाई सियासत, बाबूलाल मरांडी ने अधिकारीयों को दी नसीहत

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि धनबाद में कोयला चोरी के अवैध कारोबार पर कार्रवाई शुरू होने के बाद CMD को डराने और कार्रवाई से पीछे हटाने की कोशिश की जा रही है.

By : Dipali Kumari
BCCL CMD पर लगातार FIR से गरमाई सियासत, बाबूलाल मरांडी ने अधिकारीयों को दी नसीहत

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
BCCL CMD मनोज अग्रवाल के खिलाफ लगातार दो मामले दर्ज होने के बाद इस मुद्दे पर राजनीति गरमा गई है. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पूरे मामले को लेकर प्रतिक्रिया दी है.

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि BCCL CMD मनोज अग्रवाल के खिलाफ पहले छाताबाद भू-धंसान मामले में केस दर्ज किया गया और अब SC/ST एक्ट के तहत दूसरा मामला भी दर्ज हुआ है. उन्होंने आरोप लगाया कि धनबाद में कोयला चोरी के अवैध कारोबार पर कार्रवाई शुरू होने के बाद CMD को डराने और कार्रवाई से पीछे हटाने के लिए एक के बाद एक मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं.
बाबूलाल मरांडी ने दावा किया कि केंद्रीय पुलिस की मदद से धनबाद में कोयला चोरी के गोरखधंधे पर लगाम लगाने की कोशिश की जा रही है, जिससे अवैध कारोबार से होने वाली करोड़ों रुपये की काली कमाई पर चोट पड़ रही है.

नेता प्रतिपक्ष ने धनबाद पुलिस के अधिकारियों को भी आगाह करते हुए कहा कि जमानत पर चल रहे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के राजनीतिक दबाव में आकर अपने करियर को अनावश्यक जोखिम में न डालें. उन्होंने अपने पोस्ट में छवि रंजन, विनय चौबे, पूजा सिंघल और अनुराग गुप्ता जैसे अधिकारियों के मामलों का भी जिक्र किया.
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सत्ता आती-जाती रहती है, लेकिन अधिकारियों के फैसलों और उनकी भूमिका का रिकॉर्ड हमेशा रहता है. उन्होंने अधिकारियों से कानून और अपने पद की मर्यादा से समझौता करने से पहले भविष्य को ध्यान में रखने की अपील की.

इसे भी पढ़ें: रांची महिला थाना में छात्र नेत्री अमीषा प्रसाद से हुई पूछताछ, कल फिर बुलाया गया

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.