न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में ज्वेलरी शॉप में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. अमरावती कॉलोनी में 8 और 9 मई की दरमियानी रात ज्वेलरी शॉप से सोना-चांदी के जेवरात और नगद रुपये चोरी किए गए थे. मामले की जांच के दौरान पुलिस ने CCTV फुटेज के साथ AI तकनीक की मदद से संदिग्धों की पहचान की. इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करीब 20 वर्षीय निखिल नायक और 19 वर्षीय सुशांत लोहरा के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 142.210 ग्राम सोने के जेवरात, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 22 लाख रुपये, और करीब 493.300 ग्राम चांदी के जेवरात, जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है, बरामद किए हैं. इसके अलावा घटना के समय आरोपियों द्वारा पहना गया लाल रंग का ट्राउजर, काला रंग का टी-शर्ट और भूरा रंग का जैकेट भी बरामद किया गया है.
यह भी पढ़ें- JSSC CGL मामले में CID का बड़ा एक्शन, SIT ने 37 संदिग्ध/संबंधित लोगों को जारी किया नोटिस