बोकारो में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: कुख्यात प्रिंस गुप्ता घायल, फायरिंग के बाद इलाके की घेराबंदी

By : Mansi Kumari
बोकारो में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: कुख्यात प्रिंस गुप्ता घायल, फायरिंग के बाद इलाके की घेराबंदी

न्यूज़11 भारत
बोकारो/डेस्क:
बोकारो में बीती रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ की घटना सामने आई हैं. जानकारी के अनुसार, बालीडीह ओपी क्षेत्र में पुलिस रेड करने पहुंची थी. इसी दौरान कुख्यात अपराधी प्रिंस गुप्ता उर्फ प्रिंस भाटिया ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और भागने की कोशिश की. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें प्रिंस गुप्ता घायल हो गया. घायल हालत में उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया हैं. मौके पर बोकारो एसपी हरविंदर सिंह, सिटी डीएसपी आलोक रंजन, हेडक्वार्टर डीएसपी समेत कई थानों के प्रभारी मौजूद रहे और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई.

बताया जा रहा है कि प्रिंस गुप्ता, प्रिंस खान और प्रकाश शुक्ला उर्फ अमन गैंग से जुड़ा हुआ है और गैंग का सक्रिय सदस्य हैं. हाल के दिनों में वह बीएमडब्ल्यू फैक्ट्री के मैनेजर सहित कई व्यापारियों को धमकी देकर रंगदारी मांगने की घटनाओं में शामिल रहा हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी हैं.

यह भी पढ़े: हजारीबाग में अंधविश्वास का खौफनाक चेहरा, बेटे की सलामती के लिए मां ने दे दी बेटी की बलि, तीन गिरफ्तार
 
संबंधित सामग्री

मां रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन के लिए रांची नहीं आ पाएंगे बसंत सोरेन, तबीयत बिगड़ी

मां रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन के लिए रांची नहीं आ पाएंगे बसंत सोरेन, तबीयत बिगड़ी

बसंत सोरेन तबीयत अधिक खराब होने के कारण वह रांची नहीं आ पाएंगे.

रूपी सोरेन के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया दुख

रूपी सोरेन के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रूपी सोरेन के निधन पर दुःख जताया है.

रूपी सोरेन का निधन: अंतिम दर्शन के लिए मोरहाबादी आवास में उमड़ी भीड़ - LIVE UPDATES

रूपी सोरेन का निधन: अंतिम दर्शन के लिए मोरहाबादी आवास में उमड़ी भीड़ - LIVE UPDATES

मोरहाबादी स्थित गुरुजी आवास में रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन के लिए लगातार मंत्री-विधायक और तमाम राजनीतिक चेहरे पहुंच रहे हैं.

मंईयां सम्मान योजना: रांची की करीब 4 लाख महिलाओं के खाते में आये 2500 रुपये 

मंईयां सम्मान योजना: रांची की करीब 4 लाख महिलाओं के खाते में आये 2500 रुपये 

रांची जिले में सबसे अधिक लाभुक कांके प्रखंड में हैं.

चाईबासा: सुफलसाई चौक में सघन वाहन जांच अभियान, ड्रंक एंड ड्राइव मामले में दो वाहन जब्त

चाईबासा: सुफलसाई चौक में सघन वाहन जांच अभियान, ड्रंक एंड ड्राइव मामले में दो वाहन जब्त

कार्रवाई के दौरान ड्रंक एंड ड्राइव के तहत दो वाहन चालकों पर फाइन लगाकर उनकी गाड़ियां जब्त की गईं.