न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या करने के मामले में आरोपी महेश पाहन को बेल देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है. अपर न्याययुक्त शैलेन्द्र कुमार की कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की. हत्या की घटना 23 सितंबर 2025 की है. नामकुम थाना क्षेत्र के हहाप गांव में 65 वर्षीय मानकी मुंडा का उनके गोतिया से जमीन को लेकर एक लंबे समय से विवाद चल रहा था. घटना के दिन मानकी अपने बेटे के साथ जमीन पर काम करने गए थे. इसी दौरान गोतिया के लोग जमीन पर पहुंचे और काम करने से रोकने लगे. जिसका विरोध करने पर आरोपी अजीत पाहन, महेश पाहन और मेघनाथ मुंडा ने महेश पाहन के साथ मारपीट की और पकड़कर घर के पास स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर ले गए. जहां लाठी-डंडे से मारपीट कर गंभीर रूप घायल कर दिया, जिससे महेश की मौत हो गई थी. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने रिम्स में शव का पोस्टमार्टम कराया. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.
यह भी पढ़ें- ACB की बड़ी कार्रवाई, सिल्ली अंचल कार्यालय का अमीन विनोद लोहरा 50 हजार रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार