PM मोदी

सार्वजनिक जीवन में PM मोदी के 25 वर्ष पुरे होने पर हुसैनाबाद में निःशुल्क आरोग्य शिविर एवं श्रीराम कथा का शुभारंभ

पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह के सौजन्य से हो रहा आयोजन 

By : Ark Sahuliyar
सार्वजनिक जीवन में PM मोदी के 25 वर्ष पुरे होने पर हुसैनाबाद में निःशुल्क आरोग्य शिविर एवं श्रीराम कथा का शुभारंभ

न्यूज़11 भारत 
हुसैनाबाद/डेस्क:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा एवं जनकल्याण की भावना को समर्पित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत हुसैनाबाद के अनुमंडल मैदान, जपला में काली कंबल वाले बाबा के सानिध्य में निःशुल्क आरोग्य शिविर एवं भव्य श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री, झारखंड सरकार कमलेश कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर किया. इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि भाजपा पलामू जिलाध्यक्ष अमित तिवारी उपस्थित रहे. कार्यक्रम का आयोजन युवा नेता सूर्या सिंह के नेतृत्व में किया जा रहा है.

हजारों की संख्या में पहुंचे मरीज 
काली कंबल वाले बाबा के इस विशेष निःशुल्क आरोग्य शिविर में पहले ही दिन हजारों की संख्या में मरीज स्वास्थ्य लाभ लेने पहुंचे. पलामू के विभिन्न क्षेत्रों के साथ-साथ बिहार से भी बड़ी संख्या में लोग शिविर में पहुंचे. जरूरतमंद लोगों को यहां निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है. 1 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले इस शिविर में लकवा, शुगर, बीपी, कमर दर्द, घुटना दर्द, गठिया, निःसंतानता सहित विभिन्न रोगों से पीड़ित लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. शिविर का समय प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है.

भव्य श्रीराम कथा का भी आयोजन 
शिविर के पहले ही दिन बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया. दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ बिहार से पहुंचे मरीजों की उपस्थिति ने शिविर के प्रति लोगों की रुचि को दर्शाया. आरोग्य शिविर के साथ प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक भव्य श्रीराम कथा का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं.

कमलेश कुमार सिंह के सौजन्य से कराया जा रहा आयोजन 
यह आयोजन पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह के सौजन्य से कराया जा रहा है. युवा नेता सूर्या सिंह के आयोजन में काली कंबल वाले बाबा की उपस्थिति में आयोजित यह शिविर जरूरतमंद लोगों तक निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने के साथ-साथ श्रीराम कथा के माध्यम से आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर को सेवा, जनकल्याण और समाज के जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने के संकल्प से जोड़ते हुए आयोजित यह कार्यक्रम हुसैनाबाद क्षेत्र में सेवा और सामाजिक सरोकार की भावना को मजबूत करने का संदेश दे रहा है.

यह भी पढ़ें- जयराम महतो के बयान पर भड़के पुलिस एसोसिएशन अध्यक्ष, बोले- 'व्यूज के लिए लेते हैं पुलिस का नाम'

संबंधित सामग्री

 कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी, दुनिया कर रही सलाम... बॉलीवुड हस्तियों ने तारीफ के बांधे पुल

 कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी, दुनिया कर रही सलाम... बॉलीवुड हस्तियों ने तारीफ के बांधे पुल

रवीना टंडन, कंगना रनौत, सोनम कपूर और अन्य लोगों ने Flydubai की उड़ान के दौरान हुई घटना के बाद कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी की जमकर तारीफ की

'हां हम लालखंड के हितैषी...' जयराम का ढुल्लू पर पलटवार, जुबानी जंग तेज 

'हां हम लालखंड के हितैषी...' जयराम का ढुल्लू पर पलटवार, जुबानी जंग तेज 

डुमरी विधायक जयराम महतो ने धनबाद सांसद ढुल्लू महतो को जवाब देते हुए कहा, हां हम लालखण्ड के हितैषी हैं.

चाईबासा में अवैध चुलाई शराब के विरुद्ध छापेमारी अभियान, उत्पाद विभाग-पुलिस ने 6 भट्ठियां कीं ध्वस्त, 60 लीटर शराब जब्त

चाईबासा में अवैध चुलाई शराब के विरुद्ध छापेमारी अभियान, उत्पाद विभाग-पुलिस ने 6 भट्ठियां कीं ध्वस्त, 60 लीटर शराब जब्त

आसवन के लिए संचित 2400 किलोग्राम किण्वित जावा-महुआ विनष्ट, आरोपी भट्ठी संचालकों पर विधिसम्मत कार्रवाई की तैयारी

Expo Utsav उत्पादों, सेवाओं और उद्यमियों को एक मंच पर लाने का महत्वपूर्ण अवसर - राज्यपाल संतोष गंगवार

Expo Utsav उत्पादों, सेवाओं और उद्यमियों को एक मंच पर लाने का महत्वपूर्ण अवसर - राज्यपाल संतोष गंगवार

झारखंड के राज्यपाल का युवाओं से आह्वान- अपने विचारों को प्रयोग और उद्यम का रूप दें, नई तकनीक सीखें तथा समस्याओं के व्यावहारिक समाधान खोजें

सांसद वीडी राम ने किशुनपुर आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम में लिया भाग, सेविका-सहायिका का किया सम्मान

सांसद वीडी राम ने किशुनपुर आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम में लिया भाग, सेविका-सहायिका का किया सम्मान

आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों से आत्मीय मुलाकात कर उनके बीच फल वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया