न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः- IG एडमिन पटना बिहार के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बताया जाता है कि सरकारी विभाग में फोन पर ठगी किया करता था. रांची के खादगढ़ा ओपी प्रभारी को फोन कर रांची से पटना जानेवाली बस का टिकट बुक करने का निर्देश दिया था. नगर निगम के अधिकारियों को भी आरोपी ने झांसे में लिया था. पटना के आईजी एडमिन के पी सिंह बन कर फोन करता था आरोपी, आरोपी का नाम आनंद वर्धन बताया जा रहा है. आरोपी पूर्व में भी जेल जा चुका है. पिछले दो वर्षों से कई विभागों में ठगी की वारदात को आरोपी ने दिया है अंजाम, लोअर बाजार थाने की पुलिस ने की कार्रवाई.