शांति समिति की बैठक

ईद-ए-मिलाद-उन्नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर मुफ्फसिल थाना परिसर में शांति समिति की बै

पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और शांति बनाए रखने को लेकर चर्चा<br/>

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
ईद-ए-मिलाद-उन्नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर मुफ्फसिल थाना परिसर में शांति समिति की बै

श्रीकांत/न्यूज11  भारत
 
गिरिडीह/डेस्क:
ईद-ए-मिलाद-उन्नबी त्योहार 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर गिरिडीह मुफ्फसिल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, मुखियाओं एवं गणमान्य लोगों के साथ पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और शांति बनाए रखने को लेकर चर्चा की.

बैठक में पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी जितवाहन उरांव, बीडीओ गणेश रजक, पुलिस निरीक्षक सह मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो समेत मुफ्फसिल क्षेत्र के मुखिया, जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे.एसडीपीओ जितवाहन उरांव ने कहा कि आगामी ईद-ए-मिलाद-उन्नबी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई है. उन्होंने सभी लोगों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी.

उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जाएगी. सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलने वाली अफवाहों पर लोगों से ध्यान नहीं देने की अपील की गई है. एसडीपीओ ने कहा कि किसी भी तरह की अफवाह या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर लोग घबराएं नहीं और तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके.बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों और शांति समिति के सदस्यों ने भी प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया. अधिकारियों ने कहा कि सभी के सहयोग से ईद-ए-मिलाद-उन्नबी का पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाएगा.

यह भी पढ़ें: आदर्शनगर मुक्ति धाम बदहाल, मिट्टी कटाव से दाहसंस्कार मुश्किल; निजी खर्च से करायी गयी भरावट

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.