मुमताज अहमद/न्यूज11 भारत
खलारी/डेस्क: खलारी. ईद उलअजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को खलारी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ शांति समिति के सदस्य और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे. बैठक में मुख्य रूप से रामनारायण चौधरी, राम कुमार वर्मा, प्रणव कुमार अंबष्ट एवं जिला परिषद सदस्य उपस्थित थे.
इस दौरान डीएसपी रामनारायण चौधरी ने कहा कि ईद उलअजहा त्याग और बलिदान का पर्व है, जिसे सभी लोगों को आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ मनाना चाहिए. उन्होंने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की.
वहीं थाना प्रभारी राम कुमार वर्मा ने कहा कि पर्व के दौरान क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरती जाएगी. उन्होंने शराबियों, असामाजिक तत्वों एवं नशाखुरानी गिरोहों पर पुलिस की विशेष नजर रहने की बात कही. साथ ही लोगों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या घटना की सूचना तुरंत थाना अथवा प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दें. बैठक में सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई. अधिकारियों ने कहा कि शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.
बैठक में मोहम्मद वशीर, धर्मेंद्र कुमार सिंह, इम्तियाज अंसारी, इस्माइल अंसारी, मुन्ना देवी, विजय प्रसाद, घनश्याम चौधरी समेत अन्य सदस्य मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: गांडेय में खरीफ फसल कार्यशाला आयोजित, किसानों को कम वर्षा आधारित खेती की सलाह