Peace Committee meeting concludes at Pandu police

पाण्डु थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सम्पन्न, मोहर्रम पर्व को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार की संध्या पाण्डु थाना परिसर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) चिरंजीव मंडल की अध्यक्षता में शांति

By : Vaibhaw Vikram
पाण्डु थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सम्पन्न, मोहर्रम पर्व को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

न्यूज11 भारत
पलामू/डेस्क:
आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार की संध्या पाण्डु थाना परिसर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) चिरंजीव मंडल की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में जनप्रतिनिधियों, शांति समिति के सदस्यों, समाजसेवियों, धर्मगुरुओं एवं मीडिया प्रतिनिधियों ने भाग लिया.

बैठक में मोहर्रम जुलूस, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई. एसडीपीओ श्री मंडल ने सभी से आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द एवं शांति बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल प्रशासन को दें.

बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि बिना अनुमति डीजे एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग नहीं किया जाएगा तथा सरकार एवं न्यायालय द्वारा निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा. सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने से बचने की भी अपील की गई. उपस्थित लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का संकल्प लिया.

यह भी पढ़ें: राजगंज में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
 
संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.