संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत
चांडिल/डेस्क: आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को तिरुलडीह थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी कौशल कुमार ने की. बैठक में चांडिल के पुलिस इंस्पेक्टर रवि कुमार सिंह, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक साव, कुकड़ू प्रखंड प्रमुख प्रतिमा बाला सिंह पातर, तिरुलडीह पंचायत के मुखिया रामबालक सिंह, चौड़ा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रामलाल सिंह मुंडा, तिरुलडीह पंचायत के सचिव सहित अंजुमन कमेटी एवं शांति समिति के कई सदस्य उपस्थित थे. वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों ने भी बैठक में भाग लिया.
बैठक के दौरान बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने, विधि-व्यवस्था बनाए रखने, अफवाहों से बचने तथा आपसी भाईचारा कायम रखने को लेकर चर्चा की गई. थाना प्रभारी कौशल कुमार ने सभी से प्रशासन को सहयोग करने एवं किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की. बैठक में उपस्थित लोगों ने भी आपसी समन्वय एवं भाईचारे के साथ बकरीद पर्व मनाने का संकल्प लिया.
यह भी पढ़ें: गोविंदपुर लोकल सेल में भ्रष्टाचार के खिलाफ रैयत एक जून को करेंगे चक्का जाम आंदोलन