बकरीद पर्व को लेकर रांची DC की अध्यक्षता में हुई बैठक, दिए कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश

बकरीद पर्व को लेकर रांची DC की अध्यक्षता में हुई बैठक, दिए कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश

बकरीद पर्व को लेकर  रांची dc की अध्यक्षता में हुई बैठक दिए कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को लेकर आज दिनांक 24.05.2026 को जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजंत्री अध्यक्षता एक बैठक आयोजित की गई. कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची राकेश रंजन, पुलिस अधीक्षक (नगर), पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), अपर जिला दण्डाधिकारी (विधि-व्यवस्था), अनुमंडल पदाधिकारी सदर, जिला नजारत उप समाहर्ता सहित संबंधित पुलिस-प्रशासनिक पदाधिकारी एवं महावीर मण्डल, सेंट्रल मोहर्रम कमिटी, अंजुमन इस्लामिया, गुरुनानक समिति, पंजाबी हिंदू बिरादरी, रांची के सदस्य उपस्थित थे. बैठक के दौरान आगामी पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई.

बैठक में उपस्थित लोगो ने दिये महत्वपूर्ण सुझाव
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने बारी-बारी से अपने सुझाव रखे. सदस्यों द्वारा पर्व के दौरान निगरानी, आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की पहचान कर त्वरित कार्रवाई, साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था, बिजली-पानी की निर्बाध आपूर्ति तथा सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने जैसे महत्वपूर्ण सुझाव दिये गये.

सदस्यों के सुझावों पर जिला प्रशासन करेगा आवश्यक कार्रवाई
जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त,रांची मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि सदस्यों द्वारा दिये गये सभी सुझावों पर जिला प्रशासन गंभीरतापूर्वक विचार कर आवश्यक कार्रवाई करेगा. उन्होंने कहा कि पूर्व में भी रांची में सभी पर्व-त्योहार शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुए हैं, जिसमें केन्द्रीय शांति समिति, महावीर मण्डल, केन्द्रीय सरना समिति, रामनवमी श्रृंगार समिति, रांची चैती दुर्गा पूजा समिति, सेंट्रल मोहर्रम कमिटी, अंजुमन इस्लामिया, गुरुनानक समिति अन्य सभी रामनवमी / ईद / सरहुल पर्व आयोजन समितियों एवं अखाड़ा समिति के सदस्यों का सहयोग अत्यंत सराहनीय रहा है. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी के सहयोग, समन्वय और सामूहिक प्रयास से आगामी त्योहार भी शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न होगा.

शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार सम्पन्न कराना हम सबकी जिम्मेवारी-जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त,रांची मंजूनाथ भजंत्री जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त,रांची मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि रांची को राज्य ही नहीं, बल्कि पूरे देश में सामाजिक सौहार्द और भाईचारे की मिसाल बनाना है. इसके लिए सभी नागरिकों, शांति समिति के सदस्यों तथा प्रशासन को मिलकर अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी. 

सोशल मीडिया पर प्रशासन की कड़ी निगरानी
जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त,  मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि आगामी पर्व के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जिला प्रशासन की कड़ी निगरानी रहेगी. उन्होंने आम नागरिकों से किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक पोस्ट या अफवाहों पर प्रतिक्रिया देने से बचने और जिम्मेदार नागरिक का परिचय देते हुए ऐसी किसी भी सामग्री की जानकारी तुरंत पुलिस-प्रशासन को देने की अपील की. उन्होंने स्पष्ट कहा कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

पर्व के दौरान सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम: एसएसपी
बैठक के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची राकेश रंजन ने कहा कि बकरीद पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी. उन्होंने सदस्यों से प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर सतर्कता के साथ कार्य करने की अपील की. उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी मैदान स्तर पर सक्रिय रहकर कार्य करें, ताकि किसी भी स्थिति से समय रहते निपटा जा सके. उन्होंने आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करने से नहीं चूकेगी. बैठक के अंत में प्रशासन और सदस्यों ने मिलकर यह संकल्प लिया कि सभी की धार्मिक भावनाओं का ख्याल रखते हुए पर्व आपसी भाईचारे, सद्भाव और शांति के साथ मनाया जाएगा.

यह भी पढ़ें: लाल किला में गूंजा जनजातीय संस्कृति का स्वर, देशभर से पहुंचे लाखों लोग

संबंधित सामग्री

जमशेदपुर पश्चिमी विधायक सरयू राय ने ट्रेनों की लेट लतीफी के खिलाफ घाटशिला की सड़कों पर निकाली पदयात्रा

झारखंड

जमशेदपुर पश्चिमी विधायक सरयू राय ने ट्रेनों की लेट लतीफी के खिलाफ घाटशिला की सड़कों पर निकाली पदयात्रा

27 मई को रेलवे महाप्रबंधक के विरोध के साथ हस्ताक्षर अभियान सौंपने की घोषणा

रेशमी मेटालिक कंपनी के खिलाफ मैनपावर कर्मचारी और ग्रामीणों का आंदोलन तेज, कार्य बंद कराने की चेतावनी

झारखंड

रेशमी मेटालिक कंपनी के खिलाफ मैनपावर कर्मचारी और ग्रामीणों का आंदोलन तेज, कार्य बंद कराने की चेतावनी

'वार्ता के दौरान मिले आश्वासन पर अबतक अमल नहीं हुआ, दोबारा आंदोलन करने को बाध्य'

सरायकेला के सभी 9 प्रखंडों की 20 पंचायतों में PM-JANMAN और DA-JGUA अंतर्गत विशेष जागरूकता व लाभुक संतृप्तीकरण शिविर

झारखंड

सरायकेला के सभी 9 प्रखंडों की 20 पंचायतों में PM-JANMAN और DA-JGUA अंतर्गत विशेष जागरूकता व लाभुक संतृप्तीकरण शिविर

जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभुकों को जोड़ने के लिए विभिन्न विभागों ने लगाया स्टॉल, योजनाओं की दी जानकारी

जारी में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने बरगद के पेड़ से लगाई फांसी, फांसी से पूर्व स्टेटस व्हाट्सएप में डाला

झारखंड

जारी में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने बरगद के पेड़ से लगाई फांसी, फांसी से पूर्व स्टेटस व्हाट्सएप में डाला

रामपुर की घटना पर भाजपा नेता ज्योतिरीश्वर सिंह ने उठाये  सवाल, कहा जांच से पहले किसी समाज को दोषी ठहराना गलत

झारखंड

रामपुर की घटना पर भाजपा नेता ज्योतिरीश्वर सिंह ने उठाये सवाल, कहा जांच से पहले किसी समाज को दोषी ठहराना गलत

पार्टी नेतृत्व से की स्वतंत्र कमेटी भेजने की मांग