दहेज की बलि चढ़ी विवाहिता! घर में फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने जताई हत्या की आशंका

दहेज की बलि चढ़ी विवाहिता! घर में फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने जताई हत्या की आशंका

इमामगंज थाना क्षेत्र के विश्रामपुर गांव में दहेज प्रताड़ना के बीच एक विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

दहेज की बलि चढ़ी विवाहिता घर में फंदे से लटका मिला शव मायके वालों ने जताई हत्या की आशंका

दहेज की बलि चढ़ी विवाहिता! |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

राहुल कुमार / शेरघाटी -  इमामगंज थाना क्षेत्र के विश्रामपुर गांव में रविवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। विवाहिता का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान विश्रामपुर निवासी सागर विश्वकर्मा की 26 वर्षीय पत्नी रीना कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद मायके पक्ष में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि रीना की शादी वर्ष 2019 में हिंदू रीति-रिवाज से की गई थी। उन्होंने बताया कि शादी में सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज भी दिया गया था, लेकिन कुछ समय बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है कि पति और ससुराल के अन्य लोग अक्सर उसके साथ मारपीट करते थे और मानसिक रूप से परेशान करते थे। कई बार पंचायत और समझौते के जरिए मामला शांत कराने का प्रयास किया गया, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ।

हाईलाइट्स - 

  • विश्रामपुर गांव में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला
  • मायके पक्ष ने लगाया हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का आरोप
  • पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू की

मौत से पहले फोन पर बताई थी प्रताड़ना

परिजनों के अनुसार शनिवार देर रात रीना कुमारी ने फोन पर घर में विवाद और प्रताड़ना की जानकारी दी थी। इसके कुछ घंटे बाद रविवार सुबह उसकी मौत की सूचना मिली। सूचना मिलते ही मायके वाले विश्रामपुर गांव पहुंचे, जहां उन्होंने रीना का शव फंदे से लटका देखा। मायके पक्ष का आरोप है कि रीना की हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया गया ताकि मामले को आत्महत्या का रूप दिया जा सके। मृतका के पिता ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। ग्रामीणों के बीच दहेज प्रताड़ना और घरेलू विवाद को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।

पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

घटना की सूचना मिलते ही इमामगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तथा कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों को भी गंभीरता से लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। मृतका के परिजनों का बयान दर्ज किया जा रहा है और आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यदि जांच में दहेज हत्या या हत्या की पुष्टि होती है तो आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद पूरे विश्रामपुर गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और ग्रामीण निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें - लखीसराय में अब AI ट्रैफिक कैमरों की नजर, बिना हेलमेट-सीट बेल्ट वालों का कटेगा ऑनलाइन चालान

संबंधित सामग्री


लखीसराय में अब AI ट्रैफिक कैमरों की नजर, बिना हेलमेट-सीट बेल्ट वालों का कटेगा ऑनलाइन चालान

राजनीति

लखीसराय में अब AI ट्रैफिक कैमरों की नजर, बिना हेलमेट-सीट बेल्ट वालों का कटेगा ऑनलाइन चालान

लखीसराय में सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए एआई ट्रैफिक कैमरे लगाने की तैयारी शुरू हो गई है।


पश्चिमी चंपारण में जर्जर पुल बना खतरा, दरारों के बीच रोज जान जोखिम में डालकर गुजर रहे लोग

राजनीति

पश्चिमी चंपारण में जर्जर पुल बना खतरा, दरारों के बीच रोज जान जोखिम में डालकर गुजर रहे लोग

रामनगर-शिवपुर कॉलोनी के बीच बना बलोर नदी का पुल पूरी तरह जर्जर हो चुका है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ से पहले पुल की मरम्मत नहीं हुई तो कई गांवों का संपर्क टूट सकता

भीषण गर्मी पर बड़ा फैसला: सारण में 27 मई तक आठवीं तक के सभी स्कूल बंद

बिहार

भीषण गर्मी पर बड़ा फैसला: सारण में 27 मई तक आठवीं तक के सभी स्कूल बंद

सारण जिले में भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए डीएम ने कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 27 मई तक बंद करने का आदेश दिया है।

चलती ट्रेन में शराब तस्करी का भंडाफोड़, 106 लीटर विदेशी शराब के साथ 5 गिरफ्तार

क्राइम

चलती ट्रेन में शराब तस्करी का भंडाफोड़, 106 लीटर विदेशी शराब के साथ 5 गिरफ्तार

छपरा में चलती ट्रेन में आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त कार्रवाई कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। मामले में पांच तस्करों को गिरफ्तार कर रेल थाना में केस दर्ज किया गया है।

सब्जियों की आड़ में शराब तस्करी का भंडाफोड़, पिकअप से 1668 लीटर विदेशी शराब जब्त

क्राइम

सब्जियों की आड़ में शराब तस्करी का भंडाफोड़, पिकअप से 1668 लीटर विदेशी शराब जब्त

गया के शेरघाटी में बहेरा थाना पुलिस ने सब्जियों से लदे पिकअप वाहन से 1668 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। मामले में झारखंड निवासी चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि तस्करी नेटवर्क की जांच जार