भरत मंडल/न्यूज 11 भारत
गांडेय/डेस्क: गांडेय प्रखंड के अहिल्यापुर थाना परिसर में रविवार शाम ईद मिलादुन्नबी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी एनुल हक खान ने की. बैठक में थाना प्रभारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाएं. उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें.
मौके पर भाजपा नेता प्रो. अरुण कुमार हाजरा, पंचायत समिति सदस्य मो. रकीब, मो. गुलाब, सुरेंद्र लोहानी, मो. मसरूद्दीन, शंकर सिंह, महेंद्र मंडल, एसआई साजिद खान समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: पलामू पुलिस का ऑपरेशन सफाया जारी, मिली बड़ी सफलता, हथियारों के साथ तीन कुख्यात अपराधी गिरफ्तार