यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रथ यात्रा के कारण 13 से 27 जुलाई तक रद रहेंगी 16 मेमू ट्रेनें

Passengers, please note! 16 MEMU trains will remai

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रथ यात्रा के कारण 13 से 27 जुलाई तक रद रहेंगी 16 मेमू ट्रेनें

चक्रधरपुर दक्षिण पूर्व रेलवे ने पुरी में आयोजित होने वाली जगन्नाथ रथ यात्रा के मद्देनजर 13 से 27 जुलाई तक 16 मेमू ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद करने का निर्णय लिया है.

यात्रीगण कृपया ध्यान दें रथ यात्रा के कारण 13 से 27 जुलाई तक रद रहेंगी 16 मेमू ट्रेनें

रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत 
चाईबासा/डेस्क:
चक्रधरपुर दक्षिण पूर्व रेलवे ने पुरी में आयोजित होने वाली जगन्नाथ रथ यात्रा के मद्देनजर 13 से 27 जुलाई तक 16 मेमू ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद करने का निर्णय लिया है. रद होने वाली ट्रेनों में चक्रधरपुर-राउरकेला-चक्रधरपुर सारंडा मेमू भी शामिल है.

रेलवे के अनुसार इन ट्रेनों की रैक को अस्थायी रूप से ईस्ट कोस्ट रेलवे को भेजा जाएगा. इन रैकों का उपयोग रथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की अतिरिक्त भीड़ को संभालने के लिए विशेष मेमू ट्रेनें चलाने में किया जाएगा. इस निर्णय से आद्रा, खड़गपुर और चक्रधरपुर रेल मंडल के हजारों दैनिक यात्रियों को आवागमन में परेशानी होगी. रेल अधिकारियों ने बताया कि रथ यात्रा समाप्त होते ही सभी रैक वापस लौटा दी जाएंगी और रद्द की गई मेमू ट्रेनों का परिचालन सामान्य रूप से फिर से शुरू कर दिया जाएगा.

रद रहने वाली प्रमुख मेमू ट्रेनें

  • 68025 चक्रधरपुर-राउरकेला सारंडा मेमू
  • 68026 राउरकेला-चक्रधरपुर सारंडा मेमू
  • 68087 बिष्णुपुर-धनबाद मेमू
  • 68088 धनबाद-बांकुड़ा मेमू
  • 68095 जयरामबती-बांकुड़ा मेमू
  • 68096 बांकुड़ा-जयरामबती मेमू
  • 68093 खड़गपुर - झाड़ग्राम मेमू
  • 68094 झाड़ग्राम-खड़गपुर मेमू
  • 68023 झाड़ग्राम-पुरुलिया मेमू
  • 68024 पुरुलिया-झाड़ग्राम मेमू
  • 68031 झारसुगुड़ा-संबलपुर मेमू
  • 68032 संबलपुर-झारसुगुड़ा मेमू
  • 68033 झारसुगुड़ा-संबलपुर मेमू
  • 68034 संबलपुर-झारसुगुड़ा मेमू
  • 68029 राउरकेला-झारसुगुड़ा मेमू
  • 68030 झारसुगुड़ा-राउरकेला मेमू

यह भी पढ़ें: भीम बराज में भरपूर पानी, फिर भी खेत प्यासे, उत्तर कोयल मुख्य नहर में पानी छोड़े जाने का इंतजार
 
संबंधित सामग्री

राधाकृष्ण किशोर जी... झारखंड पुलिस में DG और IG की अब कोई हैसियत ही नहीं बची है: बाबूलाल मरांडी 

झारखंड

राधाकृष्ण किशोर जी... झारखंड पुलिस में DG और IG की अब कोई हैसियत ही नहीं बची है: बाबूलाल मरांडी 

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट करते हुए कहा कि झारखंड पुलिस में DG और IG की अब कोई हैसियत ही नहीं बची है!

गणना प्रपत्र अभियान को लेकर बरवाडीह में प्रशासन सक्रिय, बीडीओ ने किया निरीक्षण,घर-घर पहुंचकर प्रपत्र भरवाने पर जोर 

झारखंड

गणना प्रपत्र अभियान को लेकर बरवाडीह में प्रशासन सक्रिय, बीडीओ ने किया निरीक्षण,घर-घर पहुंचकर प्रपत्र भरवाने पर जोर 

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत बरवाडीह प्रखंड प्रशासन पूरी सक्रियता के साथ कार्य में जुट गया है.

सरायकेला जिला परिषद के जिला अभियंता एक महीने से नदारद, विकास कार्य ठप; अध्यक्ष सोना राम बोदरा ने प्रशासन पर उठाए सवाल

झारखंड

सरायकेला जिला परिषद के जिला अभियंता एक महीने से नदारद, विकास कार्य ठप; अध्यक्ष सोना राम बोदरा ने प्रशासन पर उठाए सवाल

सरायकेला-खरसावां जिला परिषद में प्रशासनिक लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है.

बहरागोड़ा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

झारखंड

बहरागोड़ा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन शनिवार शाम ओडिशा दौरे से लौटने के दौरान बहरागोड़ा पहुंचे.

एल नीनो के संभावित प्रभाव से निपटने के लिए जिला आकस्मिक फसल योजना की हुई समीक्षा 

झारखंड

एल नीनो के संभावित प्रभाव से निपटने के लिए जिला आकस्मिक फसल योजना की हुई समीक्षा 

कृषि एवं संबद्ध विभागों को उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश