कोर्ट न्यूज

प्रेमसंस मोटर से जुड़े धोखाधड़ी मामले में डायरेक्टर पुनीत पोद्दार समेत 4 आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर आंशिक सुनवाई

आरोपियों को फिलहाल कोर्ट से राहत नहीं मिली है<br/>

By : News11 Bharat , Pramod Kumar
प्रेमसंस मोटर से जुड़े धोखाधड़ी मामले में डायरेक्टर पुनीत पोद्दार समेत 4 आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर आंशिक सुनवाई

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: प्रेमसंस मोटर से जुड़े धोखाधड़ी मामले में प्रेमसंस मोटर के डायरेक्टर  पुनीत पोद्दार समेत चार आरोपियों को अग्रिम जमानत याचिका पर हुई सोमवार को आंशिक सुनवाई हुई. अपर न्याययुक्त देवाशीष महापात्रा की कोर्ट में आइयो ने केस डायरी पेश की. कोर्ट ने प्रेमसंस मोटर से मांगी बिल से  संबंधित डिक्लेरेशन तथा सभी की याचिका पर मंगलवार को सुनवाई होगी.

पुनीत पोद्दार अवध पोद्दार, कंपनी के सेल्स मैनेजर शैलेश कुमार और जनरल मैनेजर लिंगराज पत्ताजोशी को फिलहाल कोर्ट से राहत नहीं मिली है. रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ता विवेक आर्या ने  प्रेमसंस मोटर के डायरेक्टर  समेत 4 के खिलाफ चुटिया थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी जिसमें प्रेमसंस मोटर पर सालाना 36 करोड़ रुपए ठगी करने का गंभीर आरोप लगाया है. विवेक आर्या के भाई ने प्रेमसंस मोटर से एक कार खरीदने के लिए पैसे का भुगतान किया था, लेकिन कार की डिलीवरी करने के बजाए डील कैंसिल कर पैसे वापस कर दिए गये. इस प्रक्रिया के दौरान विवेक को कई ऐसे साक्ष्य और जानकारी मिले जिससे यह खुलासा हुआ कि प्रेमसंस मोटर के मालिक और कर्मचारी मिलकर आम जनता को ठगी का शिकार बना रहे है.

यह भी पढ़ें: पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, हालत गंभीर, मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर

संबंधित सामग्री

काम लिया है तो पद सृजित करे सरकार, पद आसमान से नहीं टपकते: हाई कोर्ट

काम लिया है तो पद सृजित करे सरकार, पद आसमान से नहीं टपकते: हाई कोर्ट

झारखंड उच्च न्यायालय ने राज्य में वर्षों से संविदा या पीस-रेट पर काम कर रहे कर्मचारियों के हक में एक बड़ा फैसला सुनाया है.

पहली पत्नी की हत्या में पति की उम्रकैद बरकरार, दूसरी पत्नी को साक्ष्यों के अभाव में किया बरी

पहली पत्नी की हत्या में पति की उम्रकैद बरकरार, दूसरी पत्नी को साक्ष्यों के अभाव में किया बरी

झारखंड उच्च न्यायालय ने पहली पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के एक गंभीर मामले में अपना महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है.

RJD नेता कैलाश यादव हत्याकांड में पूर्व मुखिया और दो बेटों को हाईकोर्ट से झटका, जमानत अर्जी खारिज

RJD नेता कैलाश यादव हत्याकांड में पूर्व मुखिया और दो बेटों को हाईकोर्ट से झटका, जमानत अर्जी खारिज

गिरिडीह के चर्चित आरजेडी नेता कैलाश यादव हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व मुखिया सुखदेव राय और उनके दो बेटों राजेश राय व विक्की राय को झारखंड हाईकोर्ट से भी राहत नहीं मिली है.

सजा पूरी होने के बाद भी जेल में रही महिला, कॉन्स्टेबल पर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप, हाईकोर्ट ने गृह सचिव को किया तलब

सजा पूरी होने के बाद भी जेल में रही महिला, कॉन्स्टेबल पर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप, हाईकोर्ट ने गृह सचिव को किया तलब

झारखंड हाईकोर्ट में एक महिला को सजा पूरी होने के बाद भी हिरासत में रखे जाने और हजारीबाग स्थित डिटेंशन सेंटर में उसके साथ कथित यौन शोषण के मामले की सुनवाई हुई.