व्यवस्था पर सवाल

नवोदय विद्यालय-2 में अभिभावक गोष्ठी,अव्यवस्थाओं पर अभिभावकों ने उठाए गंभीर सवाल

शिक्षा की गुणवत्ता और बुनियादी सुविधाओं को लेकर अभिभावकों ने किया असंतोष व्यक्त

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
नवोदय विद्यालय-2 में अभिभावक गोष्ठी,अव्यवस्थाओं पर अभिभावकों ने उठाए गंभीर सवाल

न्यूज11  भारत

हुसैनाबाद/डेस्क  हुसैनाबाद स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय-2 में  आयोजित अभिभावक गोष्ठी के दौरान अभिभावकों ने विद्यालय की शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े किए. बैठक में शिक्षा की गुणवत्ता, सुरक्षा, अनुशासन और बुनियादी सुविधाओं को लेकर गहरा असंतोष व्यक्त किया गया. ​अभिभावकों ने कक्षा 8 के छात्र के साथ हुई हालिया मारपीट की घटना और परिसर में जारी पेयजल संकट का मुद्दा प्रमुखता से उठाया. उनका आरोप है कि मीडिया में खबर आने के बाद भी विद्यालय प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया. बैठक के दौरान प्राचार्य और प्रबंधन द्वारा दिए गए गोल-मोल जवाबों से अभिभावक बेहद असंतुष्ट नजर आए. ​गोष्ठी में 10वीं कक्षा के छात्रों द्वारा स्थानांतरण प्रमाण पत्र  लेकर विद्यालय छोड़ने पर भी चिंता जताई गई. अभिभावकों ने इसकी निष्पक्ष समीक्षा की मांग की. उन्होंने कहा कि नवोदय विद्यालय की पहचान केवल परीक्षा परिणामों से नहीं, बल्कि अनुशासित माहौल, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों और सुरक्षित परिसर से होती है.

​अंत में अभिभावकों ने नवोदय विद्यालय समिति और विभागीय उच्च अधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग की. उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति का विरोध करना नहीं, बल्कि छात्रों के भविष्य के लिए विद्यालय की व्यवस्था में सुधार लाना है.बैठक में विद्यालय के प्राचार्य ,शिक्षक व अभिभावक उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: राजधर साइडिंग के बगल कनौदा में लोकल सेल स्थापित करने की मांग, कासिम उर्फ मुन्ना ने जीएम से की मुलाकात

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.