प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत
बरवाडीह/डेस्क: बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में सोमवार को अभिभावक गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विधायक रामचंद्र सिंह स्थानीय जिला परिषद संतोषी कुमारी अंचलाधिकारी लवकेश कुमार सिंह समेत कई अतिथि भी शामिल हुए. कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों के साथ-साथ अभिभावकों के द्वारा डॉक्टर अब्दुल कलाम की तस्वीर पर माल्यार्पण करने के साथ किया गया.अभिभावक गोष्ठी के दौरान वाहन अभिभावकों से बच्चों के प्रति जबाबदेही समेत उनकी गतिविधियों पर चर्चा करते हुए उनसे राय और विचार भी लिए गए .
कार्यक्रम के दौरान विधायक रामचंद्र सिंह ने अभिभावकों के साथ बच्चों की शैक्षणिक गतिविधियों पर चर्चा करते हुए कहा कि बच्चों के शैक्षणिक विकास और उनकी सफलता में सबसे अहम योगदान माता-पिता का होता है भले ही उनकी बच्चियों आज छात्रावास में रहकर बेहतर पढ़ाई पड़ रही है पर उन्हें नियमित रूप से बच्चों की गतिविधियों की जानकारी लेनी चाहिए और उनसे उनकी हर समस्याओं की जानकारी लेकर उन्हें दूर करने पर अपनी भागीदारी निभानी चाहिए. जिला परिषद संतोषी ने कहा कि बच्चों के बेहतर शैक्षणिक स्तर को बढ़ावा देने को लेकर अभिभावकों की भूमिका अहम है बच्चों की सही या गलत गतिविधि पर नजर अभिभावकों को रखते हुए बच्चों को समझने के साथ-साथ उनकी गतिविधि की जानकारी साझा शिक्षकों के साथ करनी चाहिए ताकि समस्याओं को दूर करते हुए बेहतर शैक्षणिक माहौल उनके अंदर बनाया जा सके. वार्डन रूबी कुमारी ने कहा कि बच्चों को अपनी किसी भी समस्याओं को लेकर अपने माता-पिता के साथ-साथ शिक्षकों के साथ साझा करना चाहिए ताकि बच्चे आने वाले समय भी अपनी समस्याओं को एक दूसरे के बीच रख सके.
शिक्षक गोष्ठी कार्यक्रम के बाद विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां विधायक और जीप सदस्य के साथ अन्य अतिथियों के द्वारा वृक्षारोपण करने का काम किया गया. इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं और कस्तूरबा परिवार के द्वारा विद्यालय परिसर में खेल मैदान बनाने को लेकर विधायक रामचंद्र सिंह को मांग पत्र भी सौंपने का काम किया गया जहां विधायक ने आश्वासन दिया की उनकी सभी मांगों पर जल्द विचार करते हुए मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रविंद्र राम अनिल सिंह राजद के नेता अजय चंद्रवंशी यूथ कांग्रेस के नेता विजय बहादुर सिंह हरीश सिंह रूद्र सिंह प्रेम सिंह पिंटू अकाउंटेंट मुकेश भारती शिक्षिका पूनम कुमारी गोसिया खानम नमिता कुमारी रूपन कुमारी जुबिता मिंज समेत अन्य लोग मौजद थे
यह भी पढ़ें: हुसैनाबाद में बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे रुका मजदूर, वज्रपात से मौत