मनोनयन

पंकज तिवारी बने झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन के नए उपाध्यक्ष, लातेहार को मिली बड़ी जिम्मेदारी

एसोसिएशन की विशेष समितियों के अधिकारों का उपयोग करते हुए सर्वसम्मति से मनोनयन

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
पंकज तिवारी बने झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन के नए उपाध्यक्ष, लातेहार को मिली बड़ी जिम्मेदारी

न्यूज11  भारत

लातेहार/डेस्क: झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन (JVA) की वार्षिक आमसभा (AGM) में लातेहार जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष पंकज तिवारी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है. यह निर्णय रांची के पुराने विधानसभा स्थित विधायक क्लब में आयोजित बैठक में एसोसिएशन की विशेष समितियों के अधिकारों का उपयोग करते हुए सर्वसम्मति से लिया गया.

पंकज तिवारी के उपाध्यक्ष बनने की घोषणा के बाद राज्यभर के खेल प्रेमियों और वॉलीबॉल खिलाड़ियों में खुशी की लहर दौड़ गई. उनके मनोनयन पर झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन के संरक्षक शेखर बोस, कार्यकारी अध्यक्ष सुनील सहाय, सचिव उत्तम राज, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) निशिकांत पाठक, कोषाध्यक्ष विकास वर्मा, लातेहार जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के सचिव प्रवीण मिश्रा, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार, अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल रेफरी एवं झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी सचिव संजय कुमार, गढ़वा जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन पाठक, सचिव ओमप्रकाश तिवारी, पलामू जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के सचिव दुर्गा जौहरी सहित अनेक पदाधिकारियों एवं खेल प्रेमियों ने बधाई और शुभकामनाएं दीं.

बधाई संदेशों में सभी ने विश्वास जताया कि पंकज तिवारी के अनुभव और नेतृत्व से झारखंड में वॉलीबॉल खेल को नई दिशा मिलेगी. साथ ही राज्य के खिलाड़ियों को बेहतर अवसर और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा.

पंकज तिवारी का यह मनोनयन न केवल लातेहार जिले बल्कि पूरे झारखंड के खेल जगत के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है. खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि उनके कार्यकाल में राज्य में वॉलीबॉल के विकास को नई गति मिलेगी और राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड की पहचान और मजबूत होगी.

यह भी पढ़ें: खरगाड़ा और करीमनडीह के 31 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, एसडीओ ने किया वितरण

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.