पंचमुखी मंदिर पूजा समिति ने सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया जागरूकता अभियान

जहां भक्ति, वहीं जागरूकता : पूजा समिति का अनूठा अभियान

By : Admin
पंचमुखी मंदिर पूजा समिति ने सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया जागरूकता अभियान

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क:  शारदीय नवरात्र के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र में लगभग एक दर्जन से अधिक पूजा पंडाल स्थापित किए गए हैं. हर समिति अपने-अपने स्तर पर धार्मिक माहौल को भक्तिमय बना रही है. इसी क्रम में प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचमुखी मंदिर पूजा समिति ने भक्ति के साथ-साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है.

समिति ने आकर्षक प्रतिमा निर्माण और भव्य डांडिया कार्यक्रम के साथ-साथ सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष जनजागरूकता अभियान शुरू किया है. पूजा परिसर में प्रदर्शनी लगाई गई है, जिसमें लापरवाही से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं और उसके परिवार पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को दर्शाया गया है.

इस दौरान समिति की ओर से लोगों से अपील की गई कि वे यातायात नियमों का पालन करें, पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा अभियान में सहयोग दें और अपने परिवार व भविष्य की रक्षा के लिए सुरक्षित तरीके से वाहन चलाएं. 

वहीं, बरवाडीह थाना प्रभारी अनूप कुमार ने समिति की इस पहल की सराहना की और कहा कि सड़क सुरक्षा जनहित से जुड़ा अहम मुद्दा है. उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए हर नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी.

यह भी पढ़ें: पंचपरगना का सबसे बड़ा आयोजन: बुंडू के ताऊ मैदान में होगा भव्य रावण दहन सह आतिशबाजी

संबंधित सामग्री

KBC के मंच पर पहुंची सिमडेगा की बेटी रेशमा लकड़ा, मंच पर बिखेरा जलवा 

KBC के मंच पर पहुंची सिमडेगा की बेटी रेशमा लकड़ा, मंच पर बिखेरा जलवा 

बदलते सिमडेगा की कहानी को देश के लोकप्रिय क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति' के मंच तक पहुंचाया है सिमडेगा की बेटी रेशमा लकड़ा ने.

रांची समेत कई जिलों में आज भारी से भारी बारिश की संभावना, अलर्ट जारी 

रांची समेत कई जिलों में आज भारी से भारी बारिश की संभावना, अलर्ट जारी 

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आज रांची, गुमला और खूंटी में कुछ जगहों पर तेज बारिश के आसार हैं. 

रांची: दीवार तोड़ घर में घुसी अनियंत्रित मिनी ट्रक, गाड़ी में फंसे तीन लोग 

रांची: दीवार तोड़ घर में घुसी अनियंत्रित मिनी ट्रक, गाड़ी में फंसे तीन लोग 

हादसे के बाद ट्रक चालक समेत तीन लोग ट्रक में ही फंस गए. 

जमशेदपुर: भीषण सड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी का निधन

जमशेदपुर: भीषण सड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी का निधन

गुरुवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय की छोटी बेटी तृषा का निधन हो गया.