समीक्षा गोष्ठी

पलामू पुलिस अधीक्षक की जिला स्तरीय अपराध समीक्षा गोष्ठी, थानों में रोजाना जनता दरबार लगाने समेत जारी किए कई निर्देश

जिले के सभी अनुमंडल पुलिस अधिकारी, पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी, ओ.पी. प्रभारी और शाखा प्रभारी मुख्य रूप से मौजूद रहे

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
पलामू पुलिस अधीक्षक की जिला स्तरीय अपराध समीक्षा गोष्ठी, थानों में रोजाना जनता दरबार लगाने समेत जारी किए कई निर्देश

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क: पलामू जिले पुलिस अधीक्षक कार्यलय के मीटिंग हॉल में आज पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी  की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई. इस उच्चस्तरीय बैठक में जिले के सभी अनुमंडल पुलिस अधिकारी, पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी, ओ.पी. प्रभारी और शाखा प्रभारी मुख्य रूप से मौजूद रहे.

जनता दरबार और त्वरित जनसुनवाई पर जोर

पुलिस अधीक्षक ने जिले की कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से एक नई पहल की शुरुआत की है. अब से पलामू जिले के सभी थाना प्रभारियों को प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक अपने थाना परिसर में 'जनता दरबार' लगाना अनिवार्य होगा. इस दौरान थाना प्रभारी और अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहकर आम नागरिकों की शिकायतें व समस्याएं सुनेंगे और उनका तत्काल समाधान करेंगे.

सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने को लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

जिले में आपराधिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखने और अपराध नियंत्रण के लिए एसपी ने प्रमुख स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के सख्त निर्देश जारी किए हैं. थाना क्षेत्रों में स्थित सभी पेट्रोल पंप, अस्पताल, स्कूल, होटल, व्यस्त चौक-चौराहों तथा थानों के प्रवेश और निकास द्वारों पर जल्द से जल्द सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अपराधियों पर कसता शिकंजा और बीट पुलिसिंग में सुधार

बैठक के दौरान लंबित कांडों, वारंट और कुर्की के त्वरित निष्पादन, गश्ती दल की प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए क्यूआर कोड स्कैनिंग व्यवस्था और अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाने की समीक्षा की गई. इसके अलावा, बीट पुलिसिंग के तहत थानों के कार्यों का सुव्यवस्थित विभाजन करने और डायल-112 की व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए.

विशेष रूप से, पिछले 10 वर्षों में जेल से रिहा हुए लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट, चोरी और गृहभेदन जैसे गंभीर अपराधों में शामिल अपराधियों के सत्यापन और उन पर कड़ी निगरानी रखने को कहा गया है.

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि दिए गए सभी दिशा-निर्देशों पर की गई प्रगति की समीक्षा आगामी माह में आयोजित होने वाली अगली अपराध गोष्ठी में की जाएगी.

यह भी पढ़ें: रांची में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में चंदवा में JLKM कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

संबंधित सामग्री

सांसद पप्पू यादव ने विजय कुमार चौधरी से मांगा इस्तीफा, कहा- बाढ़, टेंडर के नाम पर...

सांसद पप्पू यादव ने विजय कुमार चौधरी से मांगा इस्तीफा, कहा- बाढ़, टेंडर के नाम पर...

नेपाल में हो रही बारिश के बाद बिहार के सात से आठ जिले बाढ से प्रभावित हैं।

सरायकेला: जिला माइनिंग टास्क फोर्स को साफ निर्देश, नहीं होगी अवैध बालू खनन व परिवहन

सरायकेला: जिला माइनिंग टास्क फोर्स को साफ निर्देश, नहीं होगी अवैध बालू खनन व परिवहन

जिला माइनिंग टास्क फोर्स को स्पष्ट निर्देश दिया है कि जिले में किसी भी तरह के अवैध बालू खनन और परिवहन की गतिविधियों को नहीं होने दिया जाए.

रांची: हिनू में मैनपावर एजेंसी के दफ्तर में लगी भीषण आग, दस्तावेज और कंप्यूटर जलकर खाक

रांची: हिनू में मैनपावर एजेंसी के दफ्तर में लगी भीषण आग, दस्तावेज और कंप्यूटर जलकर खाक

आसमान में धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने एजेंसी के प्रोपराइटर को इसकी जानकारी दी. 

अनंत सिंह की चुनौती के बीच नीरज कुमार का बड़ा दावा- ‘जनता का समर्थन मेरे साथ’, आज भरेंगे पर्चा

अनंत सिंह की चुनौती के बीच नीरज कुमार का बड़ा दावा- ‘जनता का समर्थन मेरे साथ’, आज भरेंगे पर्चा

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर बिहार में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है।

IND vs WI T20: कुछ ही घंटों में ऑनलाइन टिकट हुआ SOLD OUT, स्टेडियम के बाहर टिकट के लिए लंबी लाइन

IND vs WI T20: कुछ ही घंटों में ऑनलाइन टिकट हुआ SOLD OUT, स्टेडियम के बाहर टिकट के लिए लंबी लाइन

टिकट 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक स्टेडियम के टिकट काउंटर से मिलेगी.  एक व्यक्ति अधिकतम दो टिकट ही खरीद सकता है.