ऑपरेशन सफाया

पलामू पुलिस का ऑपरेशन सफाया जारी, मिली बड़ी सफलता, हथियारों के साथ तीन कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

सूचना मिली कि सतबरवा से पांकी के बराज के रस्ते बनखेता जाने वाली सड़क के पास हथियारबंद अपराधी लूटपाट की नीयत से घूम रहे हैं<br/>

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
पलामू पुलिस का ऑपरेशन सफाया जारी, मिली बड़ी सफलता, हथियारों के साथ तीन कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क: पलामू जिले में 'ऑपरेशन सफाया' के तहत पांकी पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है. 22 अगस्त 2026 की शाम गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी के आदेश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रशांत कुमार-02 के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया. सूचना मिली थी कि सतबरवा से पांकी के बराज के रस्ते बनखेता जाने वाली सड़क के पास टोला कोलावा में कुछ हथियारबंद अपराधी किसी व्यापारी या राहगीर से लूटपाट की नीयत से घूम रहे हैं.  पुलिस टीम जब मौके पर पहुँची तो संदिग्ध हालत में खड़े अपराधी भागने लगे, जिन्हें पुलिस बल ने घेराबंदी करके खदेड़कर पकड़ लिया. इस दौरान तीन अपराधी दबोचे गए, जबकि दो अन्य नदी में कूदकर भागने में सफल रहे.

पकड़े गए अपराधियों में चतरा जिले के सिकनी गांव निवासी सोहन गंझू, सकिंदर गंझू और सुमन यादव शामिल हैं. पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने बतया कि पूछताछ मे यह खुलासा हुआ कि यह गिरोह मुख्य रूप से अफ़ीम के कारोबार से जुड़े लोगों को निशाना बनाकर हथियार के बल पर लूटपाट करता था. मुख्य आरोपी सोहन गंझू का भाई ललिता गंझू पूर्व में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीपीसी का सक्रिय सदस्य था, जो 2011-12 में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था. उसी समय से उसका हथियार सोहन गंझू के पास था, जिसका इस्तेमाल यह गिरोह अपराध के लिए कर रहा था. पुलिस ने अपराधियों के पास से एक अवैध देशी कारबाइन, एक मैगजीन, सात जिंदा गोली, एक खोखा, तीन मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं. इस सफल कार्रवाई में पांकी थाना और सशस्त्र बल की अहम भूमिका रही.

यह भी पढ़ें: डोमनपुर में अजीत ज्वेलर्स और बर्तन दुकान में चोरी, 40-50 हजार के सामान पर चोरों ने किया हाथ साफ

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.