अभियान मुस्कान के तहत पलामू पुलिस ने लौटाए 88 गुमशुदा मोबाइल, मालिकों के चेहरे पर आई मुस्कान

अभियान मुस्कान के तहत पलामू पुलिस ने लौटाए 88 गुमशुदा मोबाइल, मालिकों के चेहरे पर आई मुस्कान

अभियान मुस्कान के तहत पलामू पुलिस ने लौटाए 88 गुमशुदा मोबाइल मालिकों के चेहरे पर आई मुस्कान

न्यूज11 भारत
​पलामू/डेस्क:
पलामू पुलिस ने 'अभियान मुस्कान' के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए कुल 88 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिए हैं. पलामू के पुलिस अधीक्षक (SP) कपिल चौधरी ने शुक्रवार को अपने कार्यालय परिसर में एक औपचारिक कार्यक्रम आयोजित कर सभी मोबाइल धारकों को बुलाया और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनके फोन विधिवत सुपुर्द किए.

​एसपी कपिल चौधरी ने इस उपलब्धि पर जानकारी देते हुए बताया कि जिले की पुलिस टीम तकनीकी अनुसंधान और निरंतर प्रयासों के माध्यम से इन मोबाइल फोन को ट्रेस करने में सफल रही. मोबाइल बरामद होने के बाद सभी संबंधित मालिकों को सूचित कर एसपी कार्यालय बुलाया गया था. इस सकारात्मक पहल से अपना खोया हुआ कीमती फोन वापस पाकर लोगों में काफी खुशी देखी गई. इस विशेष मौके पर डीएसपी राजीव रंजन, शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार, चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: बहरागोड़ा के इकोलॉजिकल पार्क का होगा कायाकल्प, 18 अत्याधुनिक कॉटेज का हुआ भूमि पूजन

संबंधित सामग्री

गांडेय में माझी हड़ामों के बीच किया गया सांस्कृतिक वाद्य यंत्रों का वितरण, जानें क्या है इसके पीछे की वजह

झारखंड

गांडेय में माझी हड़ामों के बीच किया गया सांस्कृतिक वाद्य यंत्रों का वितरण, जानें क्या है इसके पीछे की वजह

रिश्वत मामले में आरोपी सोनाहातू के तत्कालीन BSO संतोष कुमार सिन्हा के खिलाफ 15 साल बाद भी नहीं शुरू हो सका मुकदमा 

झारखंड

रिश्वत मामले में आरोपी सोनाहातू के तत्कालीन BSO संतोष कुमार सिन्हा के खिलाफ 15 साल बाद भी नहीं शुरू हो सका मुकदमा 

JSSC के नोटिस पर हाईकोर्ट की रोक, लेडी सुपरवाइजर अभ्यर्थियों के पक्ष में फैसला

झारखंड

JSSC के नोटिस पर हाईकोर्ट की रोक, लेडी सुपरवाइजर अभ्यर्थियों के पक्ष में फैसला

डुअल डिग्री मामले में झारखंड HC का बड़ा फैसला, अभ्यर्थियों की नियुक्ति का रास्ता साफ

झारखंड

डुअल डिग्री मामले में झारखंड HC का बड़ा फैसला, अभ्यर्थियों की नियुक्ति का रास्ता साफ

सांसद दीपक प्रकाश ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, देवघर रोपवे हादसे के दोषियों पर कार्रवाई की मांग 

झारखंड

सांसद दीपक प्रकाश ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, देवघर रोपवे हादसे के दोषियों पर कार्रवाई की मांग