वाहन जांच अभियान

पलामू पुलिस ने 12 स्थानों पर चलाया सघन वाहन जांच अभियान, कुल 792 वाहनों की हुई जांच

जांच के दौरान एक गाड़ी में चिपकाया हुआ ब्लैक फिल्म को उतारा गया एवम् एक गाड़ी का चालान किया गया

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
पलामू पुलिस ने 12 स्थानों पर चलाया सघन वाहन जांच अभियान, कुल 792 वाहनों की हुई जांच

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: पुलिस अधीक्षक निर्देशानुसार आज  पलामू जिलान्तर्गत विधि-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, अवैध हथियार एवं मादक पदार्थ सहित अन्य अवैध सामग्रियों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गतिविधियों पर निगरानी रखने के उद्देश्य से कुल 12 स्थानों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया.

अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर वाहनों को रोककर उनके कागजात, नंबर प्लेट एवं अन्य आवश्यक बिंदुओं की जांच की गई. साथ ही यातायात नियमों के अनुपालन की भी सघन जांच की गई.

जांच के दौरान विशेष रूप से बिना नंबर प्लेट, फैंसी नंबर प्लेट, ब्लैक फिल्म लगे वाहनों, वाहनों में अनधिकृत मोडिफिकेशन, नेम बोर्ड, एक्स्ट्रा लाइट, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट तथा ड्रिंक एंड ड्राइव आदि की जांच की गई.

इस दौरान पुलिस टीम द्वारा कुल 792 वाहनों की जांच की गई, जिसमें 501 दोपहिया एवं 291 चारपहिया वाहनों की जाँच की गई. जाँच के दौरान एक गाड़ी में चिपकाया हुआ ब्लैक फिल्म को उतारा गया एवम् एक गाड़ी का चालान किया गया.

पलामू पुलिस द्वारा आमजनों से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें, वाहन चलाते समय आवश्यक दस्तावेज अपने साथ रखें तथा बिना हेलमेट एवं बिना सीट बेल्ट वाहन न चलाएं. शराब के नशे में वाहन चलाने एवं वाहनों में अनधिकृत मोडिफिकेशन से बचें.

यह भी पढ़ें: चैनपुर में स्कूटी और बाइक की जोरदार टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
https://accounts.google.com/ServiceLogin?service=mail&passive=true&rm=false&continue=https://mail.google.com/mail/&ss=1&scc=1<mpl=default<mplcache=2&emr=1&osid=1

संबंधित सामग्री

मां ने मोबाइल खरीदने के लिए नहीं दिए पैसे, बेटे ने लगा ली फांसी, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

मां ने मोबाइल खरीदने के लिए नहीं दिए पैसे, बेटे ने लगा ली फांसी, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

सुबह जब उसकी बहन लकड़ी लेने के लिए हर्ष के कमरे में गई तो अपने कमरे में रस्सी से लटका मिला शव

गांधी के सत्य-अहिंसा  संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा - शिल्पी नेहा तिर्की

गांधी के सत्य-अहिंसा संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा - शिल्पी नेहा तिर्की

सोमा टाना भगत की विरासत, आदिवासी समाज के अधिकार और मांडर के विकास को आगे बढ़ाने का संकल्प

योगदा सत्संग आश्रम पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्वामी जी से की मुलाकात 

योगदा सत्संग आश्रम पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्वामी जी से की मुलाकात 

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के परमहंस योगानन्द पथ, बहु बाजार, चुटिया स्थित योगदा सत्संग आश्रम पहुंचकर स्वामी ईश्वरानंदजी एवं स्वामी निर्मलानंदजी से मुलाकात की.

ब्लॉक के अनुसेवक का शव पहुंचा पैतृक गांव, अंतिम दर्शन को उमड़े अधिकारी व ग्रामीण

ब्लॉक के अनुसेवक का शव पहुंचा पैतृक गांव, अंतिम दर्शन को उमड़े अधिकारी व ग्रामीण

जिला परिषद सदस्य संतोषी कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी रेखा रेशमा मिंज, एसडीपीओ, अंचलाधिकारी, मुखिया समेत ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

त्रिपक्षीय वार्ता में विस्थापित-प्रभावित रैयतों के नियोजन व मूलभूत सुविधाओं पर बनी सहमति

त्रिपक्षीय वार्ता में विस्थापित-प्रभावित रैयतों के नियोजन व मूलभूत सुविधाओं पर बनी सहमति

सीसीएल प्रबंधन, जॉय माइनिंग कंपनी और ग्रामीणों के बीच हुई बैठक, स्थानीय लोगों को 75 प्रतिशत नियोजन देने समेत कई मुद्दों पर चर्चा