संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत
पलामू/डेस्क: पलामू के लोकप्रिय सांसद विष्णु दयाल राम को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा "विदेशी अंशदान संशोधन विधेयक, 2026" (FCRA) संबंधी संयुक्त संसदीय समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है. इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के मिलने पर सांसद विष्णु दयाल राम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का हृदय से आभार व्यक्त किया है.. उन्होंने कहा कि उन्हें सौंपे गए इस दायित्व का वे पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे..
विधेयक के विभिन्न पहलुओं पर गहन विचार-विमर्श और अध्ययन के माध्यम से देशहित में अपना सार्थक योगदान देना उनकी प्राथमिकता रहेगी. सांसद के निजी सचिव अलख दुबे ने इस मनोनयन की जानकारी साझा करते हुए बताया कि सांसद समिति के कार्यों में पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ अपना योगदान देंगे....
यह भी पढ़ें: जामताड़ा रेलवे स्टेशन पर हटिया-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस से गिरकर 18 वर्षीय छात्र की मौत