संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत
पलामू/डेस्क: झारखंड में जेपीएससी,जेएसएससी-सीजीएल समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली और पेपर लीक की सीबीआई जांच की मांग को लेकर पलामू भाजपा ने समाहरणालय के समक्ष जोरदार महाघेराव एवं जनाक्रोश प्रदर्शन किया.
इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने हक तथा न्याय की लड़ाई लड़ रहे निर्दोष छात्रों पर दर्ज मुकदमों को तुरंत वापस लेने की भी पुरजोर मांग उठाई.
इस प्रदर्शन में भाजपा के प्रदेश प्रभारी द्वारा विशेष रूप से नियुक्त पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश मुख्य रूप से शामिल हुए, मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि जेपीएससी व जेएसएससी-सीजीएल परीक्षाओं में हुई धांधली तथा पेपर लीक की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई जांच कराया जाना बेहद जरूरी हैक्योकि पेपर लिक का तार दूसरे राज्य और नेपाल से जुडी हुई हैं तो सिआईडी (CID) कैसे कर सकती हैं इसके लिए सीबीआई ही जाँच कर सकती हैं उन्होंने स्पष्ट कहा कि अपने अधिकारों की मांग कर रहे युवाओं और छात्रों पर मुकदमे दर्ज करना लोकतंत्र की आवाज को दबाने की दमनकारी कोशिश है. भाजपा पूरी मजबूती के साथ छात्रों के साथ खड़ी है और जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता, पार्टी का यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है.
इस विशाल महाघेराव प्रदर्शन में जिले के सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, प्रदेश एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के प्रतिनिधि, वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में स्थानीय छात्र व युवा शामिल हुए.
यह भी पढ़ें: 14वीं JPSC फर्जीवाड़ा: स्वेता गुप्ता की जमानत याचिका पर हुई सुनवाई