राष्ट्रीय लोक अदालत

पलामू: राष्ट्रीय लोक अदालत में 81 हजार मामलों का निस्तारण, 62.72 करोड़ रुपये का हुआ सेटलमेंट

झालसा के दिशा-निर्देश तथा पलामू के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार राम शर्मा के देखरेख में व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया.

By : Ark Sahuliyar
पलामू: राष्ट्रीय लोक अदालत में 81 हजार मामलों का निस्तारण, 62.72 करोड़ रुपये का हुआ सेटलमेंट

न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क:
झालसा के दिशा-निर्देश तथा पलामू के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार राम शर्मा के देखरेख में व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. लोक अदालत में बड़ी संख्या में मामलों का आपसी सहमति और सुलह के आधार पर त्वरित निस्तारण किया गया. कुल 81,020 मामलों का निस्तारण करते हुए 62 करोड़ 72 लाख 52 हजार 707 रुपये के मामलों का सेटलमेंट किया गया.

राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों के निष्पादन के लिए कुल 11 पीठों का गठन किया गया था. इनमें नौ पीठ सिविल कोर्ट, पलामू में गठित किए गए थे. वहीं पीठ संख्या 10 में हुसैनाबाद अनुमंडलीय न्यायालय से संबंधित मामलों का निस्तारण किया गया. इस पीठ में अनुमंडल पदाधिकारी एवं अधिवक्ता रामचंद्र सिंह द्वारा मामलों की सुनवाई की गई. पीठ संख्या 11 में छतरपुर अनुमंडलीय न्यायालय से संबंधित मामलों का निष्पादन अनुमंडल पदाधिकारी एवं अधिवक्ता राकेश कुमार मिश्रा द्वारा किया गया.

लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन के 74,613 मामलों का निस्तारण किया गया. वहीं विभिन्न न्यायालयों में लंबित 6,407 मामलों का भी आपसी सहमति से समाधान किया गया. लोक अदालत में बड़ी संख्या में पक्षकारों ने हिस्सा लिया और लंबे समय से चल रहे विवादों को सुलह के माध्यम से समाप्त कराया.

राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य लोगों को त्वरित, सुलभ और कम खर्च में न्याय उपलब्ध कराना है. लोक अदालत के माध्यम से मामलों के निस्तारण से न केवल न्यायालयों में लंबित मामलों का बोझ कम होता है, बल्कि पक्षकारों को भी लंबे समय तक चलने वाली न्यायिक प्रक्रिया से राहत मिलती है.

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.