खेलकूद

राज्य स्तरीय लिटिल चैंप्स फुटबॉल चैंपियनशिप में पाकुड़ का दमदार प्रदर्शन, अंडर-12 टीम ने जीता कांस्य पदक

पाकुड़ की टीम ने लोहरदगा को 1-0 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया.

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
राज्य स्तरीय लिटिल चैंप्स फुटबॉल चैंपियनशिप में पाकुड़ का दमदार प्रदर्शन, अंडर-12 टीम ने जीता कांस्य पदक

न्यूज11  भारत

पाकुड़/डेस्क: पाकुड़: जिले के लिए गर्व की बात है कि मध्य विद्यालय जिंदातो की अंडर-12 बालक फुटबॉल टीम ने रांची के खेलगांव में आयोजित द्वितीय राज्य स्तरीय लिटिल चैंप्स फुटबॉल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया. झारखंड एजुकेशन प्रोजेक्ट काउंसिल (JEPC) के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता के कांस्य पदक मुकाबले में पाकुड़ की टीम ने लोहरदगा को 1-0 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया.

पूरे टूर्नामेंट में टीम ने अनुशासित खेल, बेहतरीन तालमेल, उत्कृष्ट तकनीकी कौशल और जुझारूपन का परिचय देते हुए जिले की प्रतिभा का राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया. इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी और उत्साह का माहौल है.

इस सफलता पर उपायुक्त मेघा भारद्वाज, जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पुरती, जिला शिक्षा अधीक्षक प्रियाश्री भगत तथा जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और विद्यालय परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.

अधिकारियों ने कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की मेहनत, लगन और समर्पण का परिणाम है. उन्होंने विश्वास जताया कि पाकुड़ के खिलाड़ी भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जिले और राज्य का नाम रोशन करेंगे.

यह सफलता जिले में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ नई प्रतिभाओं को आगे आने के लिए प्रेरित करने वाली महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है.

यह भी पढ़ें: दामोदर दुर्घटनास्थल का पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने लिया जायजा, मृतक के परिजन से मिले, जताया दुख

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.