पाकुड़: ज्वेलरी लूटकांड

पाकुड़: ज्वेलरी लूटकांड का बड़ा खुलासा, 10 दिन में पुलिस ने दबोचे 3 लुटेरे

अमड़ापाड़ा बाजार में दिनदहाड़े किशुन बर्मा ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाकर हथियार के बल पर लूट करने वाले अपराधियों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है.

By : Ark Sahuliyar
पाकुड़: ज्वेलरी लूटकांड का बड़ा खुलासा, 10 दिन में पुलिस ने दबोचे 3 लुटेरे

न्यूज़11 भारत 
पाकुड़/डेस्क:
अमड़ापाड़ा बाजार में दिनदहाड़े किशुन बर्मा ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाकर हथियार के बल पर लूट करने वाले अपराधियों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. वारदात के महज 10 दिनों के भीतर पुलिस ने लूटकांड का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. एसपी अनुदीप सिंह के निर्देश पर गठित SIT और विशेष छापेमारी टीम ने तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर देवघर और बांका समेत अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी और आरोपियों को धर दबोचा.

गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो देशी कट्टा, एक पिस्टल, 7.65 एमएम और 3.15 एमएम के जिंदा कारतूस, करीब एक किलो चांदी के जेवर, मोबाइल फोन, दो मोटरसाइकिल और 12,700 रुपये नकद बरामद किए गए हैं. पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी प्रवीण कुमार उर्फ पारो का लंबा आपराधिक इतिहास है. उसके खिलाफ देवघर, बोकारो, जामताड़ा और अन्य जिलों में लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं.

पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप
अमड़ापाड़ा की ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद लूट के बाद पुलिस के सामने चुनौती बड़ी थी, लेकिन SIT ने सुराग जोड़ते हुए अपराधियों तक पहुंच बनाई और 10 दिनों के अंदर पूरे मामले का खुलासा कर दिया. अब पुलिस लूटकांड में शामिल अन्य अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है.

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.