pakur-brother-arrested-for-alleged-sexual-assault-

पाकुड़ में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला, नाबालिग बहन से दुष्कर्म के आरोप में भाई गिरफ्तार

पाकुड़ में रिश्ते क़ो शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर थाने में पूछताछ कर रही है. घटना की पुष्टि करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार गौरव ने बताया कि नगर थाना क्षेत

By : Vaibhaw Vikram
पाकुड़ में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला, नाबालिग बहन से दुष्कर्म के आरोप में भाई गिरफ्तार

न्यूज11 भारत
पाकुड़/डेस्क:
पाकुड़ में रिश्ते क़ो शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर थाने में पूछताछ कर रही है. घटना की पुष्टि करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार गौरव ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र में भाई अपनी छोटी बहन के साथ दुष्कर्म किये जाने की शिकायत मिली है और आरोपी क़ो हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा जायेगा.

मिली जानकारी के मुताबिक एक शादीशुदा व्यक्ति अपनी नाबालिग बहन के साथ बीते दो वर्षो से यौन शोषण करता था और बुधवार क़ो जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो उसे घर से निकाल दिया और उसका सामान फेक दिया. पीड़िता ने मामले की जानकारी आसपास के ग्रामीणों क़ो दी. ग्रामीणों ने आरोपी क़ो पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी. मामले की सुचना मिलते ही पंचायत के मुखिया गांव पहुंचे और भीड़ से किसी तरह आरोपी क़ो निकाला और मामले की जानकारी नगर थाने की पुलिस क़ो दी. 

सुचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी दलबल के साथ पहुंची और आरोपी क़ो हिरासत में लेकर थाने में लायी. समाचार भेजे जाने तक नगर थाने की पुलिस पीड़िता का बयान दर्ज कर उसे मेडिकल भेजने की तैयारी कर रही है जबकि आरोपी का भी मेडिकल जांच कराया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक नाबालिग युवती अपने भाई के पास ही रहती थी और कई बार विरोध की लेकिन पीड़िता क़ो डरा धमका कर रखा जाता था और बुधवार क़ो जब युवती के साथ मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया गया तो युवती ने मामले की जानकारी आसपास के ग्रामीणों क़ो दी और ग्रामीणों ने आरोपी क़ो पकड़ कर बांध दिया और उसकी पिटाई कर दी.

यह भी पढ़ें: बेंगाबाद में ड्राइविंग लाइसेंस कैंप में उमड़ी हजारों की भीड़, पुलिस ने संभाला मोर्चा

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.