बसिया में बेकाबू ट्रेलर घर में घुसा, पूर्व मुखिया समेत तीन के घर क्षतिग्रस्त

बसिया में बेकाबू ट्रेलर घर में घुसा, पूर्व मुखिया समेत तीन के घर क्षतिग्रस्त

बसिया में बेकाबू ट्रेलर घर में घुसा पूर्व मुखिया समेत तीन के घर क्षतिग्रस्त

नीरज कुमार साहू 
गुमला/डेस्क:
बसिया मे बीती रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया. बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब 12:00 बजे, रांची-पतरातू की ओर से आ रहा एक अनियंत्रित ट्रेलर वाहन बसिया देवी गुड़ी चौक के पास सीधे एक रिहायशी मकान में जा घुसा. इस टक्कर में तीन परिवारों के घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं, हालांकि गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी भी प्रकार की जान माल की हानि नहीं हुई.

नींद की झपकी बनी हादसे की वजह
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रेलर वाहन (टेलर) रांची-पतरातू से ओडिशा की ओर जा रहा था. देवी गुड़ी चौक के पास अचानक ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई, जिससे वाहन पर से उसका नियंत्रण खो गया. बेकाबू रफ्तार में ट्रेलर सड़क किनारे बने घरों से जाकर टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बसिया निवासी बहुरा पहान हसदेव पहान और पूर्व मुखिया पुष्पा देवी का घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी भी प्रकार की जान माल की हानि नहीं हुई.

पुलिस ने ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया
घटना की सूचना मिलते ही बसिया थाना प्रभारी कृष्णा कुमार दलबल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे. पुलिस प्रशासन द्वारा तत्परता दिखाते हुए ट्रेलर के घायल ड्राइवर को वाहन से बाहर निकाला गया और तुरंत बसिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल अस्पताल में ड्राइवर का प्राथमिक उपचार चल रहा है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

यह भी पढ़े: एक साल में जर्जर हुई 80 लाख की सड़क-पुलिया, भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरा पथ निर्माण विभाग 
 
संबंधित सामग्री

स्वच्छ भारत के तहत बोकारो क्लब में किया गया चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

झारखंड

स्वच्छ भारत के तहत बोकारो क्लब में किया गया चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

मनोहरपुर में बाइक साइकिल की टक्कर में एक युवर गंभीर रूप से घायल, बेहतर इलाज के लिए किया गया रेफर

झारखंड

मनोहरपुर में बाइक साइकिल की टक्कर में एक युवर गंभीर रूप से घायल, बेहतर इलाज के लिए किया गया रेफर

गावां बिजली कार्यालय में उपभोक्ता शिकायत शिविर आयोजित, बढ़े बिजली बिल पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

झारखंड

गावां बिजली कार्यालय में उपभोक्ता शिकायत शिविर आयोजित, बढ़े बिजली बिल पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

फूड सेफ्टी विभाग ने गावां में की छापेमारी, मिठाई में मिलावटी रंग के इस्तेमाल, असुरक्षित खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर कार्

झारखंड

फूड सेफ्टी विभाग ने गावां में की छापेमारी, मिठाई में मिलावटी रंग के इस्तेमाल, असुरक्षित खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर कार्

बरवाडीह के 15वें एसडीपीओ बने बीरेंद्र राम, संभाला पदभार, नियुक्ति से क्षेत्र के लोगों में उत्साह

झारखंड

बरवाडीह के 15वें एसडीपीओ बने बीरेंद्र राम, संभाला पदभार, नियुक्ति से क्षेत्र के लोगों में उत्साह