चौपारण में अफीम तस्करों और पुलिस में मुठभेड़, एक तस्कर को लगी गोली, दो देसी पिस्टल और अफीम बरामद

एनकाउंटर

चौपारण में अफीम तस्करों और पुलिस में मुठभेड़, एक तस्कर को लगी गोली, दो देसी पिस्टल और अफीम बरामद

हथिया बाबा मंदिर के पास छापेमारी के दौरान भाग रहे आरोपी ने पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में घायल

चौपारण में अफीम तस्करों और पुलिस में मुठभेड़ एक तस्कर को लगी गोली दो देसी पिस्टल और अफीम बरामद

वीरेन्द्र शर्मा/न्यूज़ 11 भारत 

बरही/डेस्क:  चौपारण थाना क्षेत्र में अफीम की खरीद-फरोख्त और हथियारबंद अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की. हथिया बाबा मंदिर के पास हुई इस मुठभेड़ में एक आरोपी घायल हो गया, जबकि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

पुलिस के अनुसार एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि हथिया बाबा मंदिर के आसपास कुछ लोग हथियार के साथ अफीम की खरीद-फरोख्त में जुटे हैं. सूचना के सत्यापन के बाद थाना प्रभारी पंकज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार को उक्त इलाके में छापेमारी की.

पुलिस को देख मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. दो लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि एक व्यक्ति जंगल की ओर भागने लगा. पुलिस का दावा है कि भागने के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी घायल हो गया.

घायल की पहचान अजय सिंह, पिता - चापी गांव, बाराचट्टी थाना, गया (बिहार) के रूप में हुई है. पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने उसे तत्काल बरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया गया है.

घटनास्थल से दो देसी पिस्टल, जिंदा कारतूस, खोखा और अफीम बरामद की गई है. हालांकि बरामद अफीम की मात्रा को लेकर पुलिस ने अभी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है.

थाना प्रभारी पंकज कुमार ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस अफीम और हथियार के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: मेजर ध्यानचंद की जयंती पर महागामा में विविध कार्यक्रमों का आयोजन, उत्साह, श्रद्धा व गरिमापूर्ण वातावरण में मनाई गई जयंती

संबंधित सामग्री

रेलवे स्पोर्ट्स क्लब बरवाडीह में दुर्गा पूजा को लेकर आमसभा, नयी कमेटी गठित

झारखंड

रेलवे स्पोर्ट्स क्लब बरवाडीह में दुर्गा पूजा को लेकर आमसभा, नयी कमेटी गठित

10 लाख रुपये खर्च का लक्ष्य, श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील

बरवाडीह में आदिशक्ति महावीर मंदिर दुर्गा पूजा कमिटी गठित, राजेंद्र कुमार ‘बबलू’ अध्यक्ष, विवेक सिंह सचिव बने

झारखंड

बरवाडीह में आदिशक्ति महावीर मंदिर दुर्गा पूजा कमिटी गठित, राजेंद्र कुमार ‘बबलू’ अध्यक्ष, विवेक सिंह सचिव बने

कमल किशोर सिंह ‘रिंकू’ को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी

बगोदर में वृद्ध महिला से सोने की बाली छिनतई, 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

झारखंड

बगोदर में वृद्ध महिला से सोने की बाली छिनतई, 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई सोने की बाली भी बरामद कर ली है.

JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षा में गड़बड़ी मामले में सीआईडी की कार्रवाई, राजन कुमार को पटना से किया गिरफ्तार

झारखंड

JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षा में गड़बड़ी मामले में सीआईडी की कार्रवाई, राजन कुमार को पटना से किया गिरफ्तार

आरोपी ने कई अभ्यर्थियों को पश्चिम बंगाल के नियामतपुर के एक होटल में ले जाकर परीक्षा के प्रश्नों और उत्तरों को रटवाया था

सरकार बताए कि छात्रों पर गंभीर धाराएं वाले मुकदमे वापस लेने के लिए हाईकोर्ट में पहल क्यों नहीं हुई - प्रतुल शाहदेव

झारखंड

सरकार बताए कि छात्रों पर गंभीर धाराएं वाले मुकदमे वापस लेने के लिए हाईकोर्ट में पहल क्यों नहीं हुई - प्रतुल शाहदेव

मंत्रियों ने छात्रों के साथ धरना स्थल पर डांस तक का नाटक किया, परंतु रिलीफ नहीं पहुंचाया