विधायक सरयू राय

खत्म हुआ मेयर सुधा गुप्ता और विधायक सरयू राय के बीच चल रहा विवाद

मानगो मेयर सुधा गुप्ता और विधायक सरयू राय के बीच चल रहा विवाद कांग्रेस की महिला नेत्रियों ने समाप्त कर दिया है.

By : News11 Bharat
खत्म हुआ मेयर सुधा गुप्ता और विधायक सरयू राय के बीच चल रहा विवाद

न्यूज़11 भारत 
जमशेदपुर/डेस्क: 
जमशेदपुर मानगो मेयर सुधा गुप्ता और विधायक सरयू राय के बीच चल रहा विवाद कांग्रेस की महिला नेत्रियों ने समाप्त कर दिया है. कांग्रेस की महिला नेत्रियों ने विधायक सरयू राय से दोबारा इस तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं करने की गुहार लगाई है. 

पिछले कुछ दिनों से मानगो की राजनीति लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई थी, जहां विधायक सरयू राय ने मानगो की मेयर सुधा गुप्ता के खिलाफ आंदोलन की घोषणा की थी. पिछले दिनों नगर निगम कार्यालय के बाहर विधायक द्वारा दिए जा रहे धरना प्रदर्शन में मेयर सुधा गुप्ता के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी, जहां विधायक ने अपने संबोधन में कहा था कि मेयर रोजाना अपने मेकअप में हजारों रुपए खर्च करती है. इस बयान ने कांग्रेसी महिलाओं को आक्रोशित कर दिया था, जिसके बाद कांग्रेसी महिलाएं चरणबद्ध आंदोलन की तैयारी कर रही थी. हालांकि मेयर सुधा गुप्ता के सुझाव से इस पूरे विवाद को कांग्रेसी महिलाओं ने संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर समाप्त कर दिया है.

संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष नलिनी सिन्हा कांग्रेस महिला प्रदेश की अपर्णा गुहा ने कहा कि माननीय विधायक सरयू राय हमारे अभिभावक है और हम अपने अभिभावक से बेटी-बहू के लिए इस तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी की उम्मीद नहीं रखते हैं. फिर भी हम मेयर सुधा गुप्ता के सुझाव से इस पूरे विवाद को यहीं समाप्त करते हैं.  हम अपने अभिभावक से माफी मांगने की मांग नहीं कर रहे हैं, लेकिन हम अपने अभिभावक से इस तरह की भविष्य में आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं करने की अनुरोध कर रहे हैं, ताकि राजनीति में महिलाओं का सम्मान बरकरार रहे.

इसे भी पढ़ें: JPSC, JSSC और उत्पाद सिपाही भर्ती विवाद पर दिल्ली में भाजपा का प्रदर्शन, हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.