उन्मुखीकरण कार्यक्रम

डुमरी: पोषण व स्वास्थ्य को लेकर एकदिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न

वक्ताओं ने कहा कि कुपोषण जैसी समस्या से निपटने के लिए केवल सरकारी विभागों का प्रयास पर्याप्त नहीं है.

By : Dipali Kumari
डुमरी: पोषण व स्वास्थ्य को लेकर एकदिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न

नंदकिशोर कुमार/न्यूज़ 11 भारत 
गुमला/डेस्क:
डुमरी प्रखंड सभागार में मंगलवार को एकजुट संस्था के तत्वावधान में पोषण एवं स्वास्थ्य विषय पर एकदिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में डुमरी एवं जारी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के मुखिया, उप मुखिया, प्रखंड प्रमुख, उप प्रमुख तथा प्रत्येक पंचायत से एक-एक वार्ड सदस्यों ने भाग लिया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर संचालित विभिन्न पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाना तथा कुपोषण के स्तर को कम करने में उनकी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना रहा.
प्रशिक्षण के दौरान जनप्रतिनिधियों को पोषण, स्वास्थ्य एवं समुदाय स्तर पर चलाए जा रहे कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी देते हुए पंचायत स्तर पर इनके प्रभावी क्रियान्वयन में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया गया. कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के साथ आईसीडीएस विभाग की महिला पर्यवेक्षिकाएं, स्वास्थ्य विभाग के बीटीटी तथा एकजुट संस्था के जिला कार्यक्रम प्रबंधक दीपक सिन्हा, ट्रेनर अंशुमला एवं रवि दास, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक अभिनंदन घोष सहित फील्ड फैसिलिटेटरों ने भाग लिया. वक्ताओं ने कहा कि कुपोषण जैसी समस्या से निपटने के लिए केवल सरकारी विभागों का प्रयास पर्याप्त नहीं है. पंचायत के जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी से योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा सकता है. इसके लिए जनप्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी एवं स्वास्थ्य कर्मियों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है.

इसे भी पढ़ें: 14वीं JPSC मामला: आज स्वेता गुप्ता और सुमन सौरव की जमानत याचिका पर सुनवाई

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.