न्यूज11 भारत
जमशेदपुर/डेस्क: जमशेदपुर में बढ़ते अपराध एवं नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए वरीय आरक्षी अधीक्षक के आदेश पर मानगो थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई जहां बैठक में सहायक पुलिस अधीक्षक के अलावा कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.
शहर में बढ़ते अपराध एवं हो रहे नशे के कारोबार को लेकर आम लोगों की राय जानने के लिए वरीय आरक्षी अधीक्षक के आदेश पर शांति समिति एवं आम लोगों के साथ पुलिस समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई जहां इस बैठक में सहायक पुलिस अधीक्षक ऋषभ त्रिवेदी शांति समिति के सदस्य एवं क्षेत्र के शिक्षित लोग मौजूद थे जहां लोगों को मिले सुझाव को पुलिस पदाधिकारी में कलम बंद कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. वहीं मीडिया से बात करते हुए सहायक पुलिस अधीक्षक ऋषभ त्रिवेदी ने कहा कि वरीय आरक्षी अधीक्षक के आदेश पर पूरे जिले में बढ़ते अपराध एवं नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए शांति समिति एवं आम लोगों का सुझाव लिया जा रहा है. उसी के तहत मानगो थाना में बैठक आयोजित कर लोगों के विचार से हम अवगत हुए हैं जहां लोगों ने कई अवैध गतिविधियों की जानकारी हम लोगों के समक्ष साझा किया है हम उसे पर कार्रवाई करके अपराधियों को उनकी सही जगह पर पहुंचने का काम करेंगे.
यह भी पढ़ें: बरसात के मौसम में सतर्क रहें, सुरक्षित रहें: रामगढ़ जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी