श्रावण मास

सावन की सोमवारी पर चिड़काधाम के लिए उमड़ा आस्था का सैलाब, बोलबम के नारों से गूंजा चंदनकियारी मार्ग

चारों ओर बोलबम और हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
सावन की सोमवारी पर चिड़काधाम के लिए उमड़ा आस्था का सैलाब, बोलबम के नारों से गूंजा चंदनकियारी मार्ग

ब्योमकेश मिश्रा/न्यूज़11 भारत

चंदनकियारी/डेस्क: सावन की सोमवारी के अवसर पर चिड़काधाम स्थित बाबा गौरीनाथ मंदिर में जलार्पण को लेकर चंदनकियारी मार्ग पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. रविवार को प्रखंड के सीतानाला स्थित दामोदर नदी से हजारों कांवरियों ने पवित्र जल उठाया और "बोलबम" के जयघोष के साथ चंदनकियारी व बरमासिया मार्ग होते हुए चिड़काधाम स्थित बाबा भोलेनाथ के दर्शन एवं जलार्पण के लिए रवाना हुए.

रविवार दोपहर से देर शाम तक पूरा मार्ग केसरिया वस्त्रधारी श्रद्धालुओं से गुलजार रहा. चारों ओर "बोलबम" और "हर-हर महादेव" के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एनएच-218 के विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा बोलबम सेवा शिविर लगाए गए, जहां कांवरियों के लिए पेयजल, शरबत, प्राथमिक उपचार और विश्राम की व्यवस्था की गई.

श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुचारु यातायात व्य.स्था बनाए रखने के लिए अमलाबाद ओपी, चंदनकियारी थाना, बरमासिया ओपी सहित अन्य पुलिस बल पूरे मार्ग पर लगातार गश्त करते रहे. पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं की यात्रा को सुरक्षित और व्य.स्थित बनाने के लिए आ.श्यक इंतजाम किए, जिससे यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होती रही.

यह भी पढ़ें: झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की शिष्टाचार मुलाकात

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.