मरम्मती कार्य

विधायक के निर्देश पर रांगामाटी, टीकर व डुमटांड़ मार्ग का मरम्मती कार्य तेजी से चल रहा

विधायक सबिता महतो की पहल पर विधायक के निजी खर्च से तत्काल सड़क की मरम्मत कराई जा रही है

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
विधायक के निर्देश पर रांगामाटी, टीकर व डुमटांड़ मार्ग का मरम्मती कार्य तेजी से चल रहा

संतोष कुमार/न्यूज11

चांडिल/डेस्क: ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के लावा चुनिडीह केनाल से कुलटांड़, तिरुलडीह-2 (चिपड़ी), टिकर समेत आसपास के गांवों को जोड़ने वाली जर्जर सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है. विधायक  सबिता महतो की पहल पर विधायक के निजी खर्च से तत्काल सड़क की मरम्मत कराई जा रही है. बारिश के कारण सड़क की स्थिति काफी खराब हो गई थी. जगह-जगह गड्ढे एवं कीचड़ के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही थी. ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए विधायक ने तत्काल मरम्मत कार्य कराने की पहल की. विधायक के निर्देश पर झामुमो कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर मरम्मत कार्य को गति दे रहे हैं.वहीं, लावा केनाल से कुलटांड़ तक सड़क निर्माण की प्रक्रिया को लेकर भी पहल तेज हो गई है. जल्द ही सड़क का शिलान्यास किए जाने की बात कही गई है. सड़क निर्माण पूरा होने से कुलटांड़, तिरुलडीह-2 (चिपड़ी), टिकर समेत आसपास के कई गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी.मरम्मत कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी है और उन्होंने विधायक श्रीमती सबिता महतो के प्रति आभार जताया. सड़क मरम्मती कार्य को गति देने में झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो ने विशेष भूमिका निभाई. मौके पर विधायक के निर्देश पर ईचागढ़ प्रखंड के झामुमो कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर निर्माण कार्य को गति दे रहे हैं. जिसमें प्रखंड अध्यक्ष निताई उरांव,सचिव अमित सिन्हा, वरिष्ठ गुप्तेश्वर महतो, मीडिया प्रभारी पशुपति बागची, युवा प्रखंड अध्यक्ष स्वपन आदित्यदेव, कन्हाई लाल बेसरा, राणा प्रताप महतो, हरेन्द्र नाथ महतो, लखन मांझी, राईशेन मांझी समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: धान क्रय केंद्र-पैक्स  बन रहे बिल्डिंग में बिजली की चपेट में आने से काम कर रहे मजदूर की हुई मौत, परिजनों में कोहराम

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.