उपायुक्त के निर्देश पर फर्जी प्रमाण पत्र जमा करने के कारण संबंधित छात्रों के अभिभावकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

By : News11 Bharat
उपायुक्त के निर्देश पर फर्जी प्रमाण पत्र जमा करने के कारण संबंधित छात्रों के अभिभावकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

अम्बर कलश तिवारी/न्यूज11  भारत

धनबाद/डेस्क:   जवाहर नवोदय विद्यालय में सत्र 2025-26 में वर्ग -6 में नामांकन हेतु छात्र/छात्राओ द्वारा फर्जी प्रमाण पत्र जमा करने के मामले में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देशानुसार जांच टीम गठित कर जांच कराई गई.

जांच के उपरांत जांच टीम द्वारा उपायुक्त महोदय को रिपोर्ट सौंप दी गई है. इस मामले में उपायुक्त  आदित्य रंजन के निर्देशानुसार कुल 16 संबन्धित छात्र / छात्राओ के अभिभावकों के विरुद्ध प्रभारी प्राचार्य, जवाहर नवोदय विद्यालय बेनगोरिया, धनबाद द्वारा निरसा थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया है.

जिन 16 संबन्धित छात्र / छात्राओ के अभिभावकों पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है वो, टुंडी अंचल, गोविंदपुर अंचल, पूर्वी टुंडी अंचल, बलियापुर अंचल तथा धनबाद अंचल क्षेत्र के निवासी हैं.

यह भी पढ़ें: चोरों ने कर ली ट्रांसफार्मर की चोरी, ग्रामीणों ने बिजली विभाग पहुंचकर की ट्रान्सफर की मांग

संबंधित सामग्री

खुशखबरी! त्योहारों पर बिहार के लिए चलेंगी 145 स्पेशल बसें, यात्रियों को बड़ी राहत

खुशखबरी! त्योहारों पर बिहार के लिए चलेंगी 145 स्पेशल बसें, यात्रियों को बड़ी राहत

दशहरा, दीपावली और छठ पर बिहार आने वाले परदेसियों को विशेष बस सुविधा मिलेगी। 

गुमला में तेज रफ्तार बोलेरो का कहर, एक की मौत; दो युवक गंभीर

गुमला में तेज रफ्तार बोलेरो का कहर, एक की मौत; दो युवक गंभीर

घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन लेकर शहर की ओर भागने लगा. इस दौरान उसने दो और युवकों को टक्कर मार दी.

KBC के मंच पर पहुंची सिमडेगा की बेटी रेशमा लकड़ा, मंच पर बिखेरा जलवा 

KBC के मंच पर पहुंची सिमडेगा की बेटी रेशमा लकड़ा, मंच पर बिखेरा जलवा 

बदलते सिमडेगा की कहानी को देश के लोकप्रिय क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति' के मंच तक पहुंचाया है सिमडेगा की बेटी रेशमा लकड़ा ने.

रांची समेत कई जिलों में आज भारी से भारी बारिश की संभावना, अलर्ट जारी 

रांची समेत कई जिलों में आज भारी से भारी बारिश की संभावना, अलर्ट जारी 

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आज रांची, गुमला और खूंटी में कुछ जगहों पर तेज बारिश के आसार हैं. 

रांची: दीवार तोड़ घर में घुसी अनियंत्रित मिनी ट्रक, गाड़ी में फंसे तीन लोग 

रांची: दीवार तोड़ घर में घुसी अनियंत्रित मिनी ट्रक, गाड़ी में फंसे तीन लोग 

हादसे के बाद ट्रक चालक समेत तीन लोग ट्रक में ही फंस गए.