प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत
बरवाडीह/डेस्क: सूबे के कृषि मंत्री के निर्देश पर शुक्रवार को बरवाडीह प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड स्तरीय खरीफ कर्मशाला का आयोजन किया गया.कार्यक्रम का शुभारंभ उपप्रमुख बीरेंद्र जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि, एमओ सुमित तिवारी, कल्याण पदाधिकारी विपुल पांडेय, प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामनाथ यादव एवं अंचल निरीक्षक अनिल सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामनाथ यादव ने कहा कि वैज्ञानिकों के अनुसार इस वर्ष वर्षा कम होने की संभावना है. ऐसे में किसानों को कम पानी में होने वाली फसलों की खेती पर विशेष ध्यान देना चाहिए. उन्होंने किसानों को खेत की गहरी जुताई करने, केसीसी आवेदन कराने एवं मिट्टी जांच करवाने की सलाह दी, ताकि संतुलित मात्रा में खाद का उपयोग किया जा सके.उन्होंने कहा कि किसान कम अवधि वाली फसल की वैरायटी का चयन करें तथा कृषि विभाग द्वारा जारी सुझावों के अनुसार खेती करें. साथ ही मोटे अनाज जैसे मडुआ, ज्वार एवं बाजरा की खेती को बढ़ावा देने की अपील की गई. विभाग द्वारा इन फसलों की खेती पर प्रति हेक्टेयर तीन हजार रुपये अनुदान भी दिया जा रहा है.
कार्यक्रम में एटीएम किरण ज्योति कुमारी, बीटीएम सपना कुमारी, जनसेवक सुजाता कुमारी, कृषक मित्र एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें: OMG: दुनिया के जिन 100 शहरों में गर्मी तोड़ रही रिकॉर्ड, उनमें 97 सिर्फ तो सिर्फ भारत के! झारखंड का भी एक शहर