रक्षाबंधन पर बिखरी स्नेह की छटा, बहनों ने कलाई पर सजाया रक्षासूत्र, भाइयों ने लि...

रक्षाबंधन

रक्षाबंधन पर बिखरी स्नेह की छटा, बहनों ने कलाई पर सजाया रक्षासूत्र, भाइयों ने लिया हर मोड़ पर साथ निभाने का संकल्प

बहनों ने ईश्वर से अपने भाइयों की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामनाएं कीं

रक्षाबंधन पर बिखरी स्नेह की छटा बहनों ने कलाई पर सजाया रक्षासूत्र भाइयों ने लिया हर मोड़ पर साथ निभाने का संकल्प

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क: पलामू जिले भर में रक्षाबंधन का पावन पर्व अत्यंत हर्षोल्लास, अपार उत्साह और पारंपरिक श्रद्धा के साथ धूमधाम से मनाया गया. सावन की रिमझिम फुहारों के बीच सुबह से ही घरों में खुशियों का माहौल देखने को मिला. बहनों ने शुभ मुहूर्त में पूजा की थाली सजाकर, जिसमें रोली, अक्षत, चंदन और दीपक प्रज्वलित थे, अपने भाइयों का तिलक किया और कलाई पर रेशम की डोरी बांधी. इस दौरान बहनों ने ईश्वर से अपने भाइयों की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामनाएं कीं.

वहीं, बहनों के इस निश्छल प्रेम और विश्वास के जवाब में भाइयों ने भी उनका मुंह मीठा कराया, सुंदर उपहार भेंट किए और जीवन की हर मुश्किल परिस्थिति में उनकी रक्षा करने तथा उनके मान-सम्मान को सदैव ऊंचा रखने का अटूट वचन दिया. बचपन की खट्टी-मीठी यादों और स्नेह के इस अनूठे संगम ने हर घर-आंगन को आत्मीयता से सराबोर कर दिया. दूर-दराज रहने वाले भाई-बहन भी इस विशेष दिन एक-दूसरे से मिलने पहुंचे, जिससे रिश्तों की मिठास और अधिक बढ़ गई. संध्याकाल तक उत्सव का यह माहौल बना रहा और पूरे क्षेत्र में भाई-बहन के इस पावन पर्व की अद्भुत छटा देखने को मिली.

यह भी पढ़ें: आज सावन का आखिरी दिन, रांची के एतिहासिक पहाड़ी मंदिर में बहनों ने भोले बाबा को चढ़ाई राखी, भाइयों के लिए की मंगलकामना

संबंधित सामग्री

गिरिडीह: खंडोली में बड़ा नाव हादसा, अचानक पलटी पर्यटकों से भारी नाव 

झारखंड

गिरिडीह: खंडोली में बड़ा नाव हादसा, अचानक पलटी पर्यटकों से भारी नाव 

पर्यटकों को नौका विहार करा रही नाव अचानक पलट गई.

खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

झारखंड

खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

युवती की धारदार हथियार से हत्या कर शव जंगल में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है.

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

झारखंड

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

मंत्री ने कहा कि हार्ट की बेचैनी को कभी भी गैस समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.



दुबई के जेल में फंसा गिरिडीह का मजदूर, वतन वापसी के लिए विधायक ने केंद्र से मांगी मदद

झारखंड

दुबई के जेल में फंसा गिरिडीह का मजदूर, वतन वापसी के लिए विधायक ने केंद्र से मांगी मदद

विधायक ने केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को पत्र भेजकर रामेश्वर दास की सुरक्षित वापसी के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है.

लातेहार: करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत, किसान ने बिछाया था नंगी तारों का जाल 

झारखंड

लातेहार: करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत, किसान ने बिछाया था नंगी तारों का जाल 

कल रविवार देर रात 15-16 हाथियों का झुंड कोमर ग्राम भोजन की तलाश में आए थे.