Jharkhand Weather: झारखंड में ठंड की दस्तक! सुबह की सिहरन और दिन में गुनगुनी धूप से बदला मौसम का मिजाज

By : Mansi Kumari
Jharkhand Weather: झारखंड में ठंड की दस्तक! सुबह की सिहरन और दिन में गुनगुनी धूप से बदला मौसम का मिजाज

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में अब मौसम ने करवट ले ली हैं. राजधानी रांची, हजारीबाग, देवघर, पाकुड़ और दुमका समेत कई जिलों में ठंड का असर महसूस होने लगा हैं. सुबह की ठंडी हवाएं और शाम की गुलाबी ठंड यह साफ संकेत दे रही है कि अब मॉनसून पूरी तरह से विदा हो चुका हैं.

5 दिनों तक रहेगा साफ मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक आसमान बिल्कुल साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं हैं. उनका कहना है कि इस बार दिवाली और छठ जैसे बड़े त्यौहार लोग साफ और सुहावने मौसम में मनाने वाले हैं.

धनतेरस से छठ तक रहेगा खुला आसमान
धनतेरस, छोटी दिवाली और बड़ी दिवाली तीनों दिन झारखंड में मौसम के सुहावने रहने की संभावना हैं. राजधानी रांची समेत राज्य के ज्यादातर हिस्सों में धूप खिली रहेगी और रात में हल्की ठंड का एहसास होगा.

गुमला सबसे ठंडा, तापमान गिरकर 15 डिग्री पर पहुंचा
पिछले 24 घंटे में गुमला का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लातेहार और हजारीबाग में तापमान 16 से 17 डिग्री तक दर्ज हुआ. मौसम विभाग ने बताया कि शाम के समय चलने वाली ठंडी हवा से लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि अचानक तापमान गिरने से सर्दी-जुकाम जैसी परेशानियां हो सकती हैं. मौसम विभाग ने सलाह दी है कि सुबह और शाम के वक्त हल्के गर्म कपड़े पहनें और बच्चों तथा बुजुर्गों को ठंडी हवा से बचाएं. अभी भले ही दिन में धूप निकल रही हो, लेकिन रात में ठंड अपना असर दिखाने लगी हैं.

यह भी पढ़े: बिहार चुनाव 2025: कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट, 48 उम्मीदवारों के नाम हुए घोषित

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.